रांची, 26 मार्च 2026: Jharkhand State Cricket Association के तत्वावधान में आयोजित सीनियर अंतर जिला एलिट ग्रुप क्रिकेट प्रतियोगिता एच.पी. बोधनबाला ट्रॉफी के तहत खेले गए मुकाबले में पश्चिमी सिंहभूम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रामगढ़ को 5 विकेट से पराजित कर लगातार दूसरी जीत दर्ज की।
B L Nevatia T20 Cricket Tournament 2025-26 में फेनेटिक क्लब की शानदार जीत
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, रांची में खेले गए इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगढ़ की टीम ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 266 रन बनाए। रामगढ़ की ओर से योगेश भास्कर ने 118 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली, जबकि रौशन कुमार ने 85 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। पश्चिमी सिंहभूम की ओर से वरुण कुमार सिंह ने 4 विकेट लेकर गेंदबाजी में अहम भूमिका निभाई।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पश्चिमी सिंहभूम की टीम ने कप्तान अनुराग संजय पुर्ति की जिम्मेदार पारी की बदौलत 46.4 ओवर में 5 विकेट खोकर 269 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया। अनुराग ने 64 गेंदों पर 60 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। अन्य बल्लेबाजों में सचिन दूबे (46), अरविंद कुमार (41), कुमार करण (39) और तन्मय तंतुबाई (नाबाद 37) ने अहम योगदान दिया।
रामगढ़ की ओर से दिव्यम राज ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि अन्य गेंदबाजों को एक-एक सफलता मिली। मैच के बाद आयोजित पुरस्कार समारोह में योगेश भास्कर को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया और उन्हें 5,000 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
http://Ashok Kumar Jain District Knockout Cricket Tournament: MCC Chaibasa 6 रन से जीतकर फाइनल में








