Adityapur News: आदित्यपुर: ‘उद्गम’ के सेवा शिविर में श्रद्धालुओं का सैलाब, अर्जुन मुंडा ने दिया श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश

रामनवमी 2026

आदित्यपुर। रामनवमी महोत्सव के पावन अवसर पर विसर्जन जुलूस के दौरान आदित्यपुर में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। सामाजिक संस्था ‘उद्गम’ द्वारा एस-टाइप मैदान के समीप विशाल सेवा शिविर का आयोजन किया गया, जहाँ हजारों की संख्या में उमड़े श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

रामनवमी सेवा शिविर साकची: ब्रह्मर्षि विकास मंच का 32 वर्षों से निरंतर जनसेवा अभियान

रामनवमी 2026

​दिग्गज अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया। उनके साथ मंच पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व महापौर विनोद श्रीवास्तव, महापौर संजय सरदार, उप महापौर अंकुर सिंह, झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभूनाथ सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेकृष्ण प्रधान और विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ. जे.एन. दास उपस्थित रहे।

रामनवमी 2026

​चरित्र निर्माण ही सच्चा धर्म: अर्जुन मुंडा

श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा, “श्रीराम का जीवन हमें उत्तरदायित्व और मर्यादित चरित्र की सीख देता है। जिस प्रकार हनुमान जी ने अपनी शक्ति श्रीराम के चरणों में अर्पित की, उसी प्रकार हमें अपनी ऊर्जा का उपयोग मानव कल्याण और रचनात्मक कार्यों में करना चाहिए।” उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए ‘उद्गम’ की संरक्षिका सोनिया सिंह और पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी के प्रयासों की जमकर सराहना की।

रामनवमी 2026

​देर रात तक चला प्रसाद वितरण

शिविर में शाम से लेकर देर रात तक सेवा का दौर जारी रहा। विसर्जन जुलूस में शामिल हजारों भक्तों के बीच हलवा-पूड़ी, चना, जलेबी और आइसक्रीम का वितरण किया गया।

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सेवा कार्य को सफल बनाने में पूर्व उप महापौर अमित सिंह बॉबी, संरक्षिका सोनिया सिंह के साथ वार्ड पार्षद धनंजय गुप्ता, विजय शंकर मिश्रा, सरयू पासवान, संजीव सिंह (बबुआ सिंह), सुरेश धारी, और गणेश कालिंदी समेत कृष्ण मुरारी झा ने सक्रिय भूमिका निभाई। पूरे कार्यक्रम का कुशल संचालन प्रकाश मेहता द्वारा किया गया।

http://रामनवमी सेवा शिविर चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय सामाजिक प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *