Gamharia Satbahni Mahavir Akhada: श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति सतबहनी द्वारा भव्य रामनवमी महोत्सव और सम्मान समारोह का आयोजन,संरक्षक भगवान सिंह का तलवारबाजी रहा आकर्षण का केंद्र

रामनवमी 2026

गम्हरिया: श्री श्री महावीर अखाड़ा नवयुवक समिति, सतबहनी के तत्वावधान में इस वर्ष रामनवमी पूजन और विसर्जन जुलूस का आयोजन अत्यंत भव्य और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर अखाड़ा परिसर में एक गरिमामयी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।

​कार्यक्रम की शुरुआत में आए हुए अतिथियों को अखाड़ा परंपरा के अनुसार पगड़ी बांधकर और तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का नेतृत्व संरक्षक सह वरिष्ठ विहिप नेता भगवान सिंह एवं अध्यक्ष राकेश सिंह ने किया।

Adityapur Dindli Basti Kashi Akhada: रामनवमी पर दिंदली बस्ती के काशी अखाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बढ़ाया उत्साह

रामनवमी 2026
​शौर्य प्रदर्शन ने मोहा मन

समारोह के दौरान अखाड़ा के खिलाड़ियों और युवाओं द्वारा हैरतअंगेज खेल-करतब दिखाए गए। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण संरक्षक भगवान सिंह का रहा, जिन्होंने घोड़े पर सवार होकर तलवारबाजी का प्रदर्शन किया। उनके इस पारंपरिक शौर्य को देख वहां मौजूद भारी जनसमूह मंत्रमुग्ध हो गया।

रामनवमी 2026

​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से पंकज सिंह, अनिल प्रसाद, अखिलेश तिवारी, अनुज सिंह, राकेश सिंह, चंदन सिंह, मानिकचंद दास, कृष्ण यादव, अमित सिंहा, छोटन सिंह, कमल दास, आनंद दुबे और अभय सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय भक्तों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

http://रामनवमी सेवा शिविर चाईबासा: मारवाड़ी युवा मंच का सराहनीय सामाजिक प्रयास

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *