हाटगम्हरिया में बाइक चोरी का 24 घंटे में खुलासा: आरोपी गिरफ्तार, स्प्लेंडर बाइक बरामद”

हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में बाइक चोरी मामले

चाईबासा/हाटगम्हरिया, 29 मार्च 2026: हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में दर्ज बाइक चोरी मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में हाटगम्हरिया थाना कांड संख्या 10/2026, दिनांक 28 मार्च 2026, धारा 305(ए) भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

घर के अंदर से हुई थी चोरी

हाटगम्हरिया गांव की निवासी शनिवारी सिंकु के लिखित आवेदन के आधार पर मामला दर्ज किया गया।
बताया गया कि उनके घर की चारदीवारी के अंदर खड़ी मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी।

गुप्त सूचना पर पुलिस की कार्रवाई

वरीय अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने त्वरित जांच शुरू की।
गुप्त सूचना के आधार पर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने दिन में रैकी की थी और रात में मौका पाकर बाइक चुरा ली।

चोरी की बाइक बरामद

आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई बाइक बरामद कर ली गई है:
हीरो स्प्लेंडर प्लस (रजिस्ट्रेशन: JH09F6132)

गिरफ्तार आरोपी

वजरंग खण्डाईत (24 वर्ष)
पिता: स्व. कृष्णा खण्डाईत
निवासी: हाटगम्हरिया, पश्चिमी सिंहभूम
पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 29 मार्च 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

छापामारी दल

इस कार्रवाई में पुलिस टीम की अहम भूमिका रही, जिसमें शामिल थे:
पु.अ.नि. उत्तम तिवारी (थाना प्रभारी)
पु.अ.नि. सहदेव मंडल
स.अ.नि. सिवन कुमार दसौंधी
हाटगम्हरिया सशस्त्र बल

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *