आदित्यपुर: आदिवासी भूमिज मुंडा कल्याण समिति के तत्वाधान में आदित्यपुर के जयप्रकाश उद्यान में 16वां सरहुल महोत्सव अत्यंत हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के गौरवशाली इतिहास और प्रकृति के साथ जुड़ाव का अद्भुत संगम देखने को मिला।

वीर शहीदों को नमन
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि मेयर संजय सरदार एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों द्वारा भगवान बिरसा मुंडा और क्रांतिवीर गंगा नारायण सिंह समेत सामाजिक विभूतियों के के चित्र पर माल्यार्पण और श्रद्धासुमन अर्पित कर की गई।

संस्कृति और अस्तित्व की रक्षा का संदेश
जनसभा को संबोधित करते हुए मेयर संजय सरदार ने समाज में जागरूकता का संचार किया। उन्होंने कहा:
”हम जल, जंगल और जमीन के रक्षक हैं। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हम भगवान बिरसा मुंडा और वीर गंगा नारायण सिंह के वंशज हैं। आज हमारा समाज पिछड़ रहा है, जिसे बचाने के लिए हमें अपनी सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखना होगा और युवा पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना होगा।”
गरिमामयी उपस्थिति:-
महोत्सव में समाज के कई प्रबुद्ध वर्ग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए, जिनमें प्रमुख से शंकर सरदार (पार्षद, वार्ड 10),निरोला सरदार (मुखिया, छोटा गम्हरिया) रेवती, नीलू सरदार, निरंजन सरदार, राजू सरदार, खिरोद सरदार और लालबाबू सरदार समेत आयोजन समिति सदस्यों की अहम भूमिका रही।
सांस्कृतिक प्रस्तुति
महोत्सव के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में सजे युवाओं और महिलाओं ने मांदर और ढोल की थाप पर आकर्षक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। पूरे उद्यान परिसर में प्रकृति पर्व की उमंग और उत्साह दिखाई दिया।
http://सरहुल पूजा चाईबासा : 21 मार्च को निकलेगी बाइक रैली और भव्य शोभायात्रा








