Adityapur Hanuman Janmotsav: आदित्यपुर: रिवर व्यू कॉलोनी में गूंजे बजरंगबली के जयकारे, श्रद्धा और उल्लास के साथ मना हनुमान जन्मोत्सव , सुंदरकांड के पाठ और महाआरती में शामिल हुए श्रद्धालु

आदित्यपुर न्यूज़

आदित्यपुर: आदित्यपुर-1 स्थित रिवर व्यू कॉलोनी के श्री श्री शिव संकट मोचन हनुमान मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण भक्तिमय भजनों और बजरंगबली के जयकारों से गुंजायमान रहा।

Adityapur Hanumangarhi Temple: आदित्यपुर: एस टाइप हनुमानगढ़ी मंदिर में रामनवमी पर गूंजे जय श्री राम के नारे,​अखाड़े में पारंपरिक रूप से हुआ शस्त्र पूजन

​आयोजन के संबंध में जानकारी देते हुए कमेटी अध्यक्ष नगीना सिंह, मीडिया प्रभारी नीरज मिश्रा, राकेश सिंहा, सुनील कुमार वर्मा, सतीश राय और नवीन कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में सुबह से ही भारी उत्साह देखा गया।

धार्मिक अनुष्ठानों की शुरुआत सुबह विशेष पूजा-अर्चना के साथ हुई, जिसके बाद सामूहिक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। ​संध्या काल में आयोजित महाआरती कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रही, जिसमें कॉलोनी और आसपास के क्षेत्रों से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

भक्तों की भारी उपस्थिति से पूरा मंदिर परिसर भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। कार्यक्रम के समापन पर कमेटी के अध्यक्ष नगीना सिंह ने सभी क्षेत्रवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई देते हुए बजरंगबली से सभी के मंगल की कामना की।

http://Adityapur News: आदित्यपुर: श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ चैत्र नवरात्र, मनोकामना दुर्गेश्वरी मंदिर में महानवमी पर विशेष हवन और ध्वजारोहण; अशोक विहार और कल्पनापुरी के श्रद्धालुओं ने लिया हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *