Chakradharpur: कर्मचारियों ने पुराने पेंशन लागू करने पर हेंमत सरकार के प्रति जताया आभार, रंग गुलाल खेलकर खुशियां मनाई

Chaibasa:- कर्मचारियों ने पुराने पेंशन लागू करने पर हेंमत सरकार के प्रति आभार प्रकट किया और रंग गुलाल खेलकर खुशियां मनाया. कृषि कार्यालय प्रांगण मे झारखण्ड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ पश्चिमी सिंहभूम जिला शाखा के द्वारा महासंघ के राज्य अपाध्यक्ष सदानन्द होता जिला सचिव जगमोहन सुरेन के नेतृत्व मे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सरकार द्वारा कर्मचारियों के हित मे राज्य मे पुराने पेंशन योजना लागू करने पर तमाम कर्मचारी संवर्ग मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके केबीनेट प्रति आभार प्रकट किया. राज्य उपाध्यक्ष सदानन्द होता ने कहा कि कर्मचारी अपने उम्र के साठ वर्ष तक राज्य सरकार मे सेवा करने के पश्चात सेवानिवृत्त होने के बाद पेंशन नही मिलना काफी सोचनीय विषय है, हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार ने कर्मचारियों के हित बहुत ही सराहनीय निर्णय लिया है.

जिला सचिव जगमोहन सुरेन ने कहा हेमंत सोरेन की सरकार के प्रति हम आभार प्रकट करते है. उन्होंने कर्मचारियों के हितों और  भविष्य को ध्यान मे रखते हुए पुराने पेंशन योजना को पुनः लागू किया है. इस अवसर दिलीप महतो घासीराम मुंडा मानकी प्रसाद हेम्ब्रम, आर्तभंजन प्रधान, अरूण महतो, विजयसिंह जोंको, अमीनचन्द्र गोप, उमाकान्त महतो, यशवंत लागुरी, कमलकांत महतो, अमरनाथ नायक, सोमा पुर्ती, हरीशचंद्र हेम्ब्रम, बिकम्र सिद्धु, विजय विश्वकर्मा, आरमिया पुरती एवं अन्य उपस्थित थें.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *