अनियंत्रित होकर मछली से भरा पिकअप पलटा, चालक मदद मांगता रहा लोग मछली लूटने में लगे रहे

Chaibasa: चाईबासा-जगन्नाथपुर मुख्य सड़क मार्ग पर सिंहपोखरिया रेलवे स्टेशन के समीप एक मैक्स पिकअप कैंपर अनियंत्रित होकर पलट गया. गाड़ी संख्या JH-05CC-5366 मैक्स पिकअप वैन जिसमें मछली भरी हुई गाड़ी पलटने से उसमें सवार चालक और हेल्पर बुरी तरह घायल हो गए हैं. जिन्हें राहगीरों की मदद से चाईबासा अस्पताल भेजा गया है. इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसे बेहोशी की हालत में चाईबासा सदर अस्पताल में भेजा गया.

वंही, मैक्स पिकअप पलटने के बाद आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और गाड़ी से मछली लूटने में लग गए. जिसके पास जो मिला उसी में मछली भर भर कर ले जाने लगे. पूरा गाड़ी मछली से भरा हुआ था, गांव वाले एवं कुछ राहगीर इस कदर दुर्घटना ग्रस्त गाड़ी पर टूट पड़े कि उन्हें अपना खोया हुआ संपत्ति मिल गया. इधर, ड्राइवर एवं हेल्पर सभी घायल अवस्था में मदद के लिए ग्रामीणों से गुहार लगाते रहे, मगर राहगीरों एवं ग्रामीण मछली लूटने में लगे रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *