Adityapur: सेंट्रल पब्लिक स्कूल:10th बोर्ड परीक्षा में 100% रहा परिणाम ​शांग्हवी सिंह और अनुप कुमार दास 96.2% अंकों के साथ संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर बने

सेंट्रल पब्लिक स्कूल

आदित्यपुर: शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी परंपरा को दोहराते हुए, सेंट्रल पब्लिक स्कूल (CPS), आदित्यपुर ने SSE (कक्षा X) बोर्ड परीक्षा 2026 में शत-प्रतिशत (100%) परिणाम हासिल किया है। इस वर्ष की परीक्षा में विद्यालय के कुल 218 छात्र सम्मिलित हुए थे, जिनमें से सभी ने न केवल सफलता प्राप्त की, बल्कि उत्कृष्ट श्रेणी में उत्तीर्ण होकर विद्यालय का नाम रोशन किया।

सेंट्रल पब्लिक स्कूल

टॉपर्स की सूची और शानदार प्रदर्शन इस वर्ष की मेरिट सूची में शांग्हवी सिंह और अनुप कुमार दास ने 96.2% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इसके ठीक पीछे जॉय दास (95.8%) दूसरे और अमन पटनायक (95.4%) तीसरे स्थान पर रहे। विद्यालय के कुल 11 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है।

प्राचार्य एवं प्रबंधन का संदेश विद्यालय के प्राचार्य ने इस शानदार सफलता का श्रेय विद्यार्थियों के कठिन परिश्रम और शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन को दिया है। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि शिक्षकों के अथक प्रयासों और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का मधुर फल है।” स्कूल प्रबंधन ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आदित्यपुर में जियाडा का 'यू-टर्न

Adityapur: जियाडा का ‘यू-टर्न’: 24 घंटे का अल्टीमेटम देने के डेढ़ महीने बाद भी पम्मी धर्मकांटा पर मेहरबान प्रशासन, चालक की मौत के बाद नापी में पकड़ा था 2000 वर्ग फुट अवैध कब्जा; अब उपनिदेशक बोले—’जांच में अतिक्रमण नहीं मिला’