सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक (SP) निधि द्विवेदी ने आधिकारिक तौर पर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। कार्यभार संभालते ही उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कर दी हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिले में महिला एवं बच्चों से संबंधित संवेदनशील मामलों पर पुलिस का विशेष फोकस रहेगा।

अपराध दमन के लिए बनेगी विशेष रणनीति
एसपी निधि द्विवेदी ने सख्त लहजे में कहा कि जिले को अपराध मुक्त बनाना उनकी मुख्य प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के दमन के लिए एक ठोस और विशेष रणनीति तैयार की जाएगी। पुलिस प्रशासन अब सक्रियता के साथ जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और कानून का राज स्थापित करने की दिशा में कार्य करेगा।
पुलिस अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत
इससे पूर्व, जिला मुख्यालय पहुंचने पर नई पुलिस कप्तान का भव्य स्वागत किया गया। उन्हें ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया और जिले के वरीय अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। इस गरिमामय अवसर पर मुख्य रूप से समीर कुमार सवैया (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सरायकेला) अरविंद बिंद्रा (अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चांडिल)मुख्यालय डीएसपी ,जिले के सभी थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।पदभार ग्रहण करने के उपरांत उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ एक परिचयात्मक बैठक की, जिसमें जिले की वर्तमान कानून व्यवस्था की समीक्षा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।








