पुल के नीचे गिरी बरातियों से भरी पिकअप, दो की मौत, छह घायल

मनोहरपुर में बड़ा हादसा

चाईबासा, 11 मई 2026: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उंधन गांव के समीप उस समय हुआ, जब बरात से लौट रही एक पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पुल के नीचे जा गिरी।

जगन्नाथपुर–डंगोआपोसी सड़क हादसे में घायल युवराज नायक का TMH में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम मनोहरपुर के बारंगा गांव से बारात आनंदपुर थाना क्षेत्र के समीज गांव गई थी। पिकअप वाहन संख्या JH06C/7345 में साउंड सिस्टम और बाजा लेकर कई युवक बारात में शामिल होने पहुंचे थे। सोमवार सुबह करीब 3:40 बजे बरात से लौटने के दौरान उंधन गांव के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे पिकअप सड़क किनारे बने करीब 10 फीट गहरे पुल के नीचे जा गिरी।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन में सवार युवकों ने किसी तरह अपने परिजनों को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया गया।
अस्पताल में चिकित्सकों ने 12 वर्षीय रोहन गोप (निवासी बारंगा) और 25 वर्षीय दशरथ सरदार (निवासी गोपीपुर) को मृत घोषित कर दिया। दोनों की मौत से गांव में मातम का माहौल है।

दुर्घटना में घायल छह लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के राउरकेला रेफर किया गया। घायलों में सूरज महतो (22), गोपी मोदी (18), राहुल गोप (20), सौरभ लोहार (16), शिशुपाल मोदी (26) और सुरेश गोप (48) शामिल हैं।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की पहल

घटना की जानकारी मिलते ही बारंगा पंचायत की मुखिया ओनामी कोड़ा अस्पताल पहुंचीं। उन्होंने घायलों को बेहतर इलाज के लिए रेफर कराने में मदद की तथा मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त पिकअप वाहन को बाद में पुल के नीचे से बाहर निकाल लिया गया।

http://Saraikela : राजनगर में भीषण सड़क हादसे में बाईक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *