Chaibasa: एसोसीएशन ग्राउंड चाईबासा में मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस

Chaibasa:- विश्व आदिवासी दिवस आयोजन समिति की ओर से आयोजित होने वाले विश्व आदिवासी दिवस का आयोजन पिल्लाई हॉल चाईबासा की जगह एसोसीएशन ग्राउंड चाईबासा में होगा. ज़्यादा संख्या में लोगों के आने की सम्भावना के मद्देनज़र ये बदलाव किया गया. इस निमित आयोजन समिति के सदस्य अनुमंडल पदाधिकारी से बात कर अंतिम रूप दिए. उपरोक्त जानकारी मुकेश बिरुवा ने दी.

उन्होंने कहा कि अभी कार्यक्रम दो दिन के जगह एक ही दिन 9 अगस्त को ही होगा. कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया. रेयांस समड, सनातन पिंगुवा, अनिल लकड़ा, लालू कुजुर, संचू तिर्कि, सहदेव केसपोट्टा, बाबूलाल बरहा, राजू कच्छप, यदुनाथ तियु और मुकेश बिरुवा आदि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *