फर्जी तरीके से लॉटरी टिकट छापकर बेचता था लोगों को, पुलिस दो को किया गिरफ्तार, 17 बंडल जाली लॉटरी किया बरामद

Chakradharpur :- पश्चिमी सिंहभूम जिले की चक्रधरपुर पुलिस ने भारत भवन के समीप से छापेमारी कर फर्जी तरीके से लॉटरी बेचने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों में चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के गलेन भट्टी निवासी विकास साव और सदर थाना क्षेत्र का मिथलेश यादव शामिल है. दोनों की निशानदेही में पुलिस ने जाली लॉटरी से भरी 7 पेटी बरामद की है. इसके अलावा पुलिस ने 10 बंडल और जाली लॉटरी भी बरामद की है. इस मालमे में कुल 18 लोगों के खिलाफ लॉटरी विनियमन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

जानकारी देते हुए चक्रधरपुर एसडीपीओ कपिल चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध लॉटरी का धंधा चल रहा है. सूचना पाकर एसपी के आदेश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन कर छापेमारी की गई. छापेमारी के दौरान विकास और मिथलेश को गिरफ्तार किया गया जिनके पास से अवैध लॉटरी बरामद की गई. पूछताछ में दोनों ने बताया कि सिकंदर यादव के पास से वे लोग लॉटरी लेकर आते थे जिसे बेचने का काम करते थे. पुलिस ने जब सिकंदर यादव के घर छापेमारी की तो भारी मात्रा में जाली लॉटरी बरामद की गई.

बताया गया कि आरोपियों द्वारा फर्जी तरीके से नागालैंड की लॉटरी की कॉपी कर फर्जी तरीके से लॉटरी टिकट छापकर लोगों को बेचा जाता था. इस मामले में गिरफ्तार मिथलेश पूर्व में भी जेल जा चुका है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग