बागबेड़ा में हथियार के साथ दो अपराधी गिरफ्तार, बड़ी वारदात की साजिश नाकाम

बागबेड़ा में बड़ी कार्रवाई

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि दोनों किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

बागबेड़ा थाना द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 21 जून 2026 की रात करीब 11:50 बजे सूचना मिली कि नागाडीह मैदान के पास कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग जमा होकर किसी बड़ी घटना की साजिश रच रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय अधिकारियों को अवगत कराया गया। इसके बाद ग्रामीण पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

Jamshedpur News : बिष्टुपुर में हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, देशी पिस्टल और जिंदा गोली बरामद

 बागबेड़ा में बड़ी कार्रवाई

छापामारी के दौरान पुलिस ने नागाडीह मैदान से दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मंगल टुडू उर्फ मंगल मांडी (46 वर्ष), निवासी इच्छापुर उपर टोला, आदित्यपुर-2, सरायकेला-खरसावां तथा समरेश रविदास उर्फ मिथुन (34 वर्ष), निवासी केरवाडुंगरी, सुंदरनगर, जमशेदपुर के रूप में हुई है।

बरामद सामान

पुलिस ने आरोपियों के पास से निम्नलिखित सामान बरामद किए हैं—

एक लोडेड देसी पिस्तौल (मैगजीन सहित)

7.65 एमएम के 5 जिंदा कारतूस

एक रियलमी कंपनी का मोबाइल फोन

एक टीवीएस जुपिटर स्कूटी (पंजीकरण संख्या JH05DY-0181)

इस संबंध में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 49/26 दर्ज करते हुए आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B)a, 26(1) एवं 35 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी पर दर्ज हैं कई गंभीर मामले

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी मंगल टुडू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ आदित्यपुर, आरआईटी, परसुडीह, गोविंदपुर सहित विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, डकैती, रंगदारी, अपहरण और आर्म्स एक्ट से जुड़े एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

इस अभियान में पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) सुमित कुमार, बागबेड़ा थाना प्रभारी उग्रेश कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक संतोष कुमार, सुनील कुमार यादव, आशीष टुडू तथा सशस्त्र बल एवं टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि वे किस घटना को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे तथा उनके अन्य सहयोगी कौन-कौन हैं।

http://पश्चिमी सिंहभूम: लेवी वसूलने आए PLFI के दो पूर्व उग्रवादी समेत 3 गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *