सरायकेला: डैम से युवक का शव बरामद, दो दिनों से लापता था 21 वर्षीय सूरज मार्डी

सरायकेला समाचार

सरायकेला। सरायकेला थाना क्षेत्र के दावना गांव में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब पिछले दो दिनों से लापता 21 वर्षीय युवक सूरज मार्डी का शव स्थानीय डैम से बरामद हुआ। सुबह ग्रामीणों ने शव को पानी में तैरते देख तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोपहर लगभग 12:30 बजे शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया।

सरायकेला: रफ्तार का कहर, हाइवा की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पिछले 24 घंटों में सड़क हादसों में तीन ने गंवाई जान

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सूरज मार्डी बीते 24 जून को कुछ अन्य युवकों के साथ डैम में मछली पकड़ने गया था, जिसके बाद से वह घर नहीं लौटा। इस घटना को लेकर मृतक की मां ने गहरा संदेह व्यक्त करते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि सूरज की मौत सामान्य डूबने से नहीं हुई है, बल्कि इसके पीछे कोई साजिश है। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है।

​इस घटना के बाद से दावना गांव में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने विभिन्न कोणों से जांच शुरू कर दी है। सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से तफ्तीश कर रही है। हालांकि, प्रथम दृष्टया यह मामला डूबने से मौत का लग रहा है, लेकिन मौत के सटीक कारणों का स्पष्ट खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

http://सरायकेला: ट्रेन के जरिए गांजा तस्करी का भंडाफोड़, एक किलोग्राम से अधिक मादक पदार्थ के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *