सरायकेला: रफ्तार का कहर, हाइवा की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, पिछले 24 घंटों में सड़क हादसों में तीन ने गंवाई जान

सरायकेला सड़क हादसा

​सरायकेला। जिला प्रशासन की तमाम मुस्तैदी और दावों के बावजूद सरायकेला की सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों का जानलेवा कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है।

सोमवार तड़के कोलाबिरा के समीप एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में रापचा की रहने वाली फुलसरी महतो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हाथीटांड़ निवासी शंभू चरण महतो गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, दोनों पीड़ित कदमा से दुगनी दवा लेने जा रहे थे, तभी वे इस हादसे का शिकार हो गए।

सरायकेला-कांड्रा मार्ग पर भीषण हादसा: दो ट्रकों के बीच दबकर बाइक सवार की मौत, सड़क जाम

सरायकेला सड़क हादसा
​घटना को अंजाम देने के बाद चालक वाहन लेकर भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने सूझबूझ दिखाते हुए पीछा किया और हाइवा को दुगनी क्षेत्र में दबोच लिया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतका के शव को सड़क पर रखकर कोलाबिरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात ठप हो गया।

​उग्र ग्रामीण मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाने, पीड़ित परिवार के लिए उचित मुआवजे, और बेलगाम भारी वाहनों की रफ्तार पर रोक लगाने की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुँचकर स्थिति को संभालने और ग्रामीणों को समझाने-बुझाने के प्रयास में जुटा है।

सरायकेला सड़क हादसा
​उल्लेखनीय है कि जिले में पिछले 24 घंटों के भीतर आदित्यपुर, कांड्रा और सरायकेला थाना क्षेत्रों में अलग-अलग हादसों में तीन लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। लगातार हो रही ये मौतें प्रशासनिक बैठकों और जमीनी हकीकत के बड़े अंतर को साफ बयां करती हैं।

http://सरायकेला: राजनगर के लेकड़ा कोचा मोड़ में भीषण सड़क हादसा,मजदूरों से लदा पिकअप वैन पलटने से 4 की मौत, 30 से ज्यादा घायल, सभी घायलों का चल रहा ईलाज,VIDEO

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Adityapur : अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आदित्यपुर नगर निगम का आयोजन, अटल पार्क में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने किया योगाभ्यास, गम्हरिया प्रखंड कार्यालय में भी कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से योग कर लिया निरोग रहने का संकल्प