मनोहरपुर में मिला 25 किलो का संदिग्ध विस्फोटक सुरक्षित तरीके से नष्ट, सेना की BDS टीम ने संभाली जिम्मेदारी

मनोहरपुर के सोनपोखरी गांव में मिला 20-25 किलो का संदिग्ध विस्फोटक

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर थाना क्षेत्र के सोनपोखरी गांव के मुंडा टोला में मिले संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ को भारतीय सेना की बम निरोधक दस्ता (Bomb Disposal Squad-BDS) ने सफलतापूर्वक सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया। राहत की बात यह रही कि पूरी कार्रवाई के दौरान किसी भी ग्रामीण या आसपास के क्षेत्र को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।

Saraikela Police and Security Forces Joint action: नक्सलियों द्वारा छिपाए गए विस्फोटक बरामद, झारखंड जगुआर, सीआरपीएफ, एस0एस0बी0 समेत सरायकेला चाईबासा जिला पुलिस बल की संयुक्त कार्रवाई

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 23 जून 2026 को मनोहरपुर थाना अंतर्गत सोनपोखरी गांव के मुंडा टोला में ग्रामीणों की सूचना पर एक बम जैसा संदिग्ध विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ था। जांच के दौरान इसकी लंबाई लगभग 56 सेंटीमीटर, व्यास 42.5 सेंटीमीटर तथा वजन करीब 20 से 25 किलोग्राम आंका गया। विस्फोटक की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसे एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम के निर्देश पर पूरे मामले की निगरानी की गई और भारतीय सेना की बम निरोधक (BDS) टीम को मौके पर बुलाया गया। 26 जून 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक, चाईबासा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (मनोहरपुर), थाना प्रभारी, मनोहरपुर, अंचलाधिकारी, गांव के मुखिया तथा ग्राम प्रधान की उपस्थिति में सेना की विशेषज्ञ टीम ने सभी सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए विस्फोटक को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर नियंत्रित तरीके से निष्क्रिय (डिस्पोज) कर दिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पूरी प्रक्रिया अत्यंत सावधानी और विशेषज्ञता के साथ संपन्न कराई गई, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति की क्षति नहीं हुई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और आसपास के लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया था।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतना भारी विस्फोटक क्षेत्र में कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसका हाथ हो सकता है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही हैं। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे तो उसे छूने का प्रयास न करें और तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

http://आदित्यपुर : RIT पुलिस की कार्रवाई, अवैध हथियार और विस्फोटक सामग्री के साथ ‘गोरे’ गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *