हिमांशु सिंह हत्याकांड पर भाजपा का अल्टीमेटम, 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं हुई तो होगा जमशेदपुर बंद

हिमांशु सिंह हत्याकांड

जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में करणी सेना नेता हिमांशु सिंह की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिला प्रशासन पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने में विफल रहने का आरोप लगाया है। पार्टी ने पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते हुए 48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि तय समय में कार्रवाई नहीं होने पर भाजपा शहरव्यापी आंदोलन के साथ जमशेदपुर बंद का आह्वान करेगी।

Adityapur: हिमांशु के परिजनों से मिले पूर्व राज्यपाल रघुवर दास; पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल, सरकारी नौकरी और दोषियों के घर बुलडोजर चलाने की मांग

भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि औद्योगिक नगरी जमशेदपुर में हाल के महीनों में हत्या, रंगदारी, लूट, चोरी, चाकूबाजी और नशे के कारोबार जैसी आपराधिक घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना गहराती जा रही है और पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पार्टी नेताओं ने कहा कि बिष्टुपुर जैसे संवेदनशील इलाके में पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हिमांशु सिंह की हत्या हो जाना सुरक्षा व्यवस्था की गंभीर विफलता को दर्शाता है। उनका आरोप है कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और पुलिस उन्हें रोकने में सफल नहीं हो पा रही है।

ज्ञापन में भाजपा ने कई महत्वपूर्ण मांगें रखी हैं। इनमें हत्या में शामिल सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी, मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने, घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद पुलिस अधिकारियों और जवानों की भूमिका की निष्पक्ष जांच तथा लापरवाही साबित होने पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने की मांग शामिल है। इसके अलावा शहर में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाने और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की भी मांग की गई है।

भाजपा ने स्पष्ट किया है कि यदि 48 घंटे के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनभावनाओं के अनुरूप व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी और जमशेदपुर बंद का आह्वान किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाले हालात की जिम्मेदारी पूरी तरह जिला प्रशासन की होगी।

भाजपा की प्रमुख मांगें

48 घंटे के भीतर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी।

फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमे की सुनवाई।

घटना के समय मौजूद पुलिसकर्मियों की भूमिका की निष्पक्ष जांच।

दोषी पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई।

शहर में अपराध नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

http://Adityapur: बिष्टुपुर पब हमले के बाद मृत हिमांशु के घर पहुंचे आला अधिकारी, परिजनों में भारी आक्रोश, विधायक सरयू राय की मौजूदगी में प्रशासनिक वार्ता; बिना परिजनों के पोस्टमार्टम कराने पर उबला लोगों का गुस्सा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *