लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं, यूनियन और आदित्यपुर क्षेत्र में शोक की लहर
जमशेदपुर/आदित्यपुर: टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष एवं आदित्यपुर निवासी संजीव चौधरी उर्फ टुन्नू चौधरी की धर्मपत्नी गुड्डी चौधरी का इलाज के दौरान निधन हो गया। उन्होंने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह पिछले लंबे समय से एक गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं और बीते कई दिनों से अस्पताल में उनका सघन इलाज चल रहा था। डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
गुड्डी चौधरी के आकस्मिक निधन की खबर मिलते ही उनके परिजनों, शुभचिंतकों और टाटा वर्कर्स यूनियन परिवार में गहरा शोक व्याप्त हो गया है। संजीव चौधरी के पैतृक आवास आदित्यपुर सहित पूरे औद्योगिक क्षेत्र में सन्नाटा पसर गया है। यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने इस दुखद घड़ी में अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।
यूनियन के सदस्यों का कहना है कि यह संजीव चौधरी और उनके पूरे परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस कठिन समय में पूरा टाटा वर्कर्स यूनियन परिवार उनके साथ खड़ा है। दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को यह भारी दुख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की जा रही है। पार्थिव शरीर को जल्द ही उनके निवास स्थान लाए जाने की संभावना है, जहाँ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।








