नक्सली को बैनर पोस्टर लगते पुलिस ने किया गिरफ्तार, शहीद सप्ताह मना रहे हैं भाकपा माओवादी

Chaibasa:- मंगलवार देर शाम पुलिस व सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए गुआ थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगदा गांव के बेड़ासाई के समीप से पुलिस ने एक नक्सली को बैनर-पोस्टर लगाते गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया नक्सली कुइन्सा केराई क्षेत्र में काफी दिनों से सक्रिय था. बता दें कि भाकपा माओवादी नक्सली संगठन 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मना रही है जिसे लेकर जिला पुलिस बल भी क्षेत्र में ऑपरेशन चला रही है. पुलिस को नक्सली के शहीदी सप्ताह के दौरान गुआ थाना क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बैनर-पोस्टर लगाने की संभावित जानकारी मिली थी. जिसके मद्देनजर किरीबुरु के इन्स्पेक्टर वीरेन्द्र एक्का, सीआरपीएफ 197 बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी परविन्दर सिंह, गुआ थाना प्रभारी अनिल कुमार यादव आदि पदाधिकारी और जवान सतर्क थे. विगत दो दिनों से गुआ थाना अंतर्गत सारंडा के जंगलों में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान एम्बुस लगाकर बैठे थे.

इसी दौरान सूचना मिली की एक युवक नक्सलियों का हस्तलिखित बैनर लेकर गंगदा क्षेत्र में लगा रहा है. पुलिस जब मौके पर पहुंची और उसे रूकने की आवाज लगाई तो वह जंगल की ओर भागने लगा. पहले से जंगल की घेराबंदी करके रखी पुलिस टीम ने उसे घेरकर पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उसके पास से नक्सलियों का शहीद सप्ताह से संबंधित बैनर बरामद किया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली से पूछताछ की जा रही है.

नक्सली के द्वारा लगाए जा रहे बैनर में 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीद स्मृति सप्ताह पूरे जोश खरोश के साथ मनाने एवं सफल बनाने की अपील की गई है.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन