Adityapur: अखिल भारतीय धोबी महासंघ ने मनाया ‘हरिहरि पूजा’ उत्सव: पशुबलि की कुप्रथा छोड़ पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश पौधारोपण कर स्वस्थ पर्यावरण की मंगल कामना

Saraikela (सरायकेला) : अखिल भारतीय धोबी महासंघ (सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम) के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय जयप्रकाश उद्यान में ‘हरिहरि पूजा’ श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर एक ओर सदस्यों ने नदी घाट की पूजा-अर्चना की, वहीं दूसरी ओर व्यापक स्तर पर पौधरोपण कर अच्छी वर्षा और स्वस्थ पर्यावरण की मंगल कामना की।

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन

​वरिष्ठ नेत्री और समाजसेवी श्रीमती शारदा देवी ने बताया कि पीढ़ियों से समाज में हरिहरि पूजा के दौरान पशुबलि देने की परंपरा रही है, जिससे अंधविश्वास को बढ़ावा मिलता है। इसके विपरीत, संस्था के कोर सदस्यों ने बीते कई वर्षों से प्रकृति पूजा, पौधरोपण और घाट पूजन के माध्यम से हरियाली और समाज कल्याण की नई परंपरा विकसित की है। उन्होंने कहा कि इस पहल से भावी पीढ़ी को जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों से निपटने की सीख मिलती है और अंधविश्वास मुक्त समाज का निर्माण होता है। कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने महाभोग का वितरण किया।

​गणमान्य जनों की उपस्थिति

​कार्यक्रम में समिति के कोर सदस्यों के साथ श्रीमती शारदा देवी, श्री हरिनंदन रजक (कार्यपालक अभियंता), दुर्गाराम बैठा (महासचिव), गोपाल रजक (अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम), उपेंद्र रजक (संगठन सचिव), कविचंद, सुरेंद्र, अरुण चौधरी (कोषाध्यक्ष), बिनोद रजक, रविनंदन, राजू रजक (अध्यक्ष, सरायकेला), बंटी रजक (कोषाध्यक्ष), विजय रजक, मनोज, सुरेश रजक, मदन, कमता जी, बबलू रजक, वीरेंदर रजक, लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, रश्मि रजक, रीना देवी, ज्योति रानी और सिया राज सहित सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे और पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया।

http://Adityapur Sant Gadge Parinirvan Diwas: धोबी महासंघ और समन्वय समिति ने मनाया संत गाडगे महाराज का परिनिर्वाण दिवस, बच्चों के बीच बांटी शिक्षा सामग्री

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *