श्री बोल बम सेवा समिति चाईबासा करेगी निःशूल्क विशाल कांवरिया सेवा का आयोजन, तैयारी हुई पूरी

Chaibasa:- श्री बोल बम सेवा समिति चाईबासा मुर्गा महादेव पद यात्रा 2022 के लिए निःशूल्क विशाल कावड़िया शिविर की तैयारी पूरी कर ली है. जिसे लेकर रुंगटा मैरिज हाउस में प्रेस वार्ता का आयोजन श्री बोल बम सेवा समिति द्वारा किया गया. जिसमें समिति के अध्यक्ष नारायण पाडिया ने कहा कि मुर्गा महादेव पद यात्रा 2022 के लिए निःशूल्क विशाल कावड़िया शिविर की तैयारी पूरी कर ली गई है. जो कि 5 अगस्त दिन शुक्रवार को रात्रि में एसीसी राजंका चौक झींकपानी, 6 अगस्त दिन शनिवार को सेरंगसिया शहीद स्मारक स्थल के समीप में सुबह, कोचड़ा बाजार में दोपहर को और जगन्नाथपुर में रात्रि को और 7 अगस्त दिन रविवार को कोटगढ़ में सुबह, नोवामुंडी में दोपहर को पद यात्रा करने वाले सभी कांवरियों की भोजन, पानी, दवाई आदि की नि:शुल्क व्यवस्था की जाएगी.

इसके साथ ही रविवार सुबह से मुर्गा महादेव मंदिर परिसर में सोमवार दोपहर तक सभी भक्तजनों के लिए शिविर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा. साथ ही उन्होंने सभी कांवरियों से निवेदन किया कि अपने साथ काँच का कोई भी समान ना रखें. इस वार्ता में मुख्य रूप से गोपाल साह, संजय गर्ग, विजय पड़िया, शिव बजाज, कमल लाठ एवं सोनू शर्मा उपस्थित थे.

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

: गौ माता को 'राष्ट्रमाता' घोषित करने की मांग

Adityapur: गौ माता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग: सरायकेला में 4 लाख से अधिक लोगों ने किया हस्ताक्षर अभियान का समर्थन, 27 जुलाई को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन