Adityapur Industrial Area Blast: कंपनी में सिलेंडर ब्लास्ट, 1 की मौत, TMH और संजीवनी में इलाज जारी

कंपनी में सिलेंडर ब्लास्ट

आदित्यपुर: आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 (B-33) स्थित ‘ग्लोरिया इंजीनियरिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के परिसर में गुरुवार दोपहर लगभग 12:30 बजे काम के दौरान अचानक गैस सिलेंडर फटने से एक बड़ा हादसा हो गया। सिलेंडर विस्फोट में कुल 5 मजदूर झुलस गए, जिनमें से एक मजदूर की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।

​मृतक मजदूर की पहचान मुरली पात्रो के रूप में की गई है। ​TMH और संजीवनी नर्सिंग होम में घायलों का इलाज जारी
​घटना के तुरंत बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सहकर्मियों और स्थानीय पुलिस की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुँचाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया 1 मजदूर की मौत: मुरली पात्रो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।, 1 की हालत गंभीर: एक अन्य मजदूर का जमशेदपुर स्थित टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) में इलाज जारी है।

​3 आंशिक रूप से घायल: तीन अन्य झुलसे मजदूरों को प्राथमिक उपचार के लिए आदित्यपुर स्थित संजीवनी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।

​पुलिस जांच शुरू, कंपनी प्रबंधन मौन

​घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया है और सिलेंडर विस्फोट के तकनीकी व सुरक्षा कारणों की गहन जांच की जा रही है।

​दूसरी ओर, इतनी बड़ी घटना और मजदूर की मौत के बाद भी कंपनी प्रबंधन ने पूरी तरह चुप्पी साधी हुई है।

प्रबंधन की ओर से हादसे और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *