Gamharia: गम्हरिया में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि; झामुमो नेता केपी सोरेन ने राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

गम्हरिया बाज़ार में दिशोम गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि

गम्हरिया: औद्योगिक क्षेत्र गम्हरिया स्थित लाल बिल्डिंग परिसर में ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन जी की स्मृति में एक गरिमामय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

वरिष्ठ नेता फूलकांत झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों, नेताओं एवं व्यवसायियों ने दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक योगदान और सिद्धांतों को याद किया।

गम्हरिया बाज़ार में दिशोम गुरु को भावभीनी श्रद्धांजलि
​श्रद्धांजलि सभा में विशेष रूप से उपस्थित झामुमो नेता केपी सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड आंदोलन और राज्य को सँवारने में गुरु जी का योगदान ऐतिहासिक है। उनकी कमी हमेशा महसूस होगी, लेकिन उनके बताए आदर्शों पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाने के लिए पूरी तरह संकल्पित है।

​केपी सोरेन ने बाज़ार समिति और स्थानीय दुकानदारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि गम्हरिया में प्रस्तावित ‘गुरुजी मार्केट कॉम्प्लेक्स’ के निर्माण को जल्द पूरा किया जाएगा। इस कॉम्प्लेक्स के बनने से स्थानीय दुकानदारों, व्यवसायियों और सब्जी विक्रेताओं को एक ही छत के नीचे बेहतर सुविधाएँ मिलेंगी, जिससे पूरे बाज़ार का स्वरूप बदलेगा।

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से इंद्रकांत झा, गोविंद पाठक, देवव कुमार दास, अरुण कुमार दास, अपन चंद्रा, महावीर गोराई, सुफल गोराई, राधेश्याम महतो, पंकज अग्रवाल, दीपक झा, शंकर शर्मा, कृपा जी, रुपेश एवं लाल महतो उपस्थित रहे। इनके अलावा बाज़ार के सभी दुकान संचालकों, स्थानीय व्यापारियों और सब्जी विक्रेताओं ने भी बड़ी संख्या में हिस्सा लिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *