चाईबासा में दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा, आदिवासी अधिकारों के संघर्ष को किया याद

चाईबासा में आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं महिला महासभा ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

चाईबासा: आदिवासी हो समाज युवा महासभा एवं आदिवासी हो समाज महिला महासभा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को हरिगुटू स्थित आदिवासी हो समाज क्लब भवन में पद्म भूषण दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

चाईबासा: टाटा बाईपास पर शिबू सोरेन की प्रतिमा का विरोध, स्थानीय वीर शहीद की प्रतिमा लगाने की मांग

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आदिवासी हो समाज युवा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ईपिल समाड ने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने झारखंड अलग राज्य आंदोलन में ऐतिहासिक और निर्णायक भूमिका निभाई। उन्होंने जल, जंगल, जमीन तथा आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया। उनका जीवन सामाजिक न्याय, स्वाभिमान और शोषण के विरुद्ध संघर्ष का प्रतीक रहा।

वक्ताओं ने कहा कि शिबू सोरेन का योगदान केवल झारखंड राज्य के गठन तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज की पहचान, संस्कृति और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव गब्बर सिंह हेंब्रम, केंद्रीय कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र पूर्ति, संयुक्त सचिव रवि बिरुली, जिला अध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा, जिला सचिव ऑयबन हेंब्रम, महिला महासभा की अध्यक्ष अंजू समाड, गणेश गगराई, विष्णु बानरा, नागेश्वरी जारिका, विमला हेंब्रम, हेलन देवगम, इंदु हेंब्रम, संध्या देवगम, सिनी पूर्ति, लक्ष्मी हेंब्रम, शंकर सिद्धू, आशीष तिरिया, लालसिंह चातोंबा सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन दिशोम गुरु शिबू सोरेन के बताए मार्ग पर चलने, समाज की एकता को मजबूत करने तथा आदिवासी अधिकारों और सांस्कृतिक अस्मिता की रक्षा के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

http://हिरासत से रिहा होने के बाद वीरसिंह बिरुली का झामुमो पर हमला, बोले- सत्ता के दबाव में लगाई जा रही शिबू सोरेन की प्रतिमा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *