Adityapur: फल विक्रेता पर प्रतिबंधित मांस के सेवन का आरोप, विश्व हिंदू परिषद ने आदित्यपुर थाने में दिया ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई की मांग की

आदित्यपुर न्यूज़

​आदित्यपुर: आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत इमली चौक स्थित एक फल दुकान में फल विक्रेता द्वारा कथित तौर पर प्रतिबंधित मांस का सेवन करने का मामला सामने आया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के जिला अध्यक्ष डॉ जेएन दास के नेतृत्व कार्यकर्ता और पदाधिकारी आदित्यपुर थाना पहुंचे और थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपकर सख्त कार्रवाई की मांग की।

​मामले की जानकारी देते हुए विहिप के नगर अध्यक्ष रोशन खां ने बताया कि संगठन को सूचना मिली थी कि इमली चौक पर फल बेचने वाला व्यक्ति अपनी दुकान में ही प्रतिबंधित मांस का सेवन कर रहा है। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और साक्ष्य के तौर पर वीडियो भी बनाया, जिसे पुलिस प्रशासन को उपलब्ध करा दिया गया है।

​विहिप नेता ने कहा कि वर्तमान में सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपवास रखते हैं और पूजा-पाठ के लिए फलों का उपयोग करते हैं। ऐसे समय में फल विक्रेताओं द्वारा दुकान परिसर में इस तरह का कृत्य करना न केवल धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुँचाता है, बल्कि क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का भी प्रयास है।

​उन्होंने स्पष्ट किया कि विहिप कानून का पालन करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से न्याय चाहती है। वहीं, आदित्यपुर थाना प्रभारी ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *