झामुमो जिला समिति की बैठक में संगठन मजबूती पर जोर, निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

चाईबासा में झामुमो जिला समिति की बैठक में मौजूद पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता

चाईबासा, 8 अगस्त। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की बैठक शनिवार को चाईबासा के दुम्बीसाई स्थित अर्जुना हॉल में जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पार्टी के केंद्रीय सदस्यों, जिला पदाधिकारियों, प्रखंड एवं नगर इकाइयों के अध्यक्ष-सचिवों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

बैठक में 4 अगस्त को चाईबासा में आयोजित दिशोम गुरु शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि और उनकी आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम की समीक्षा की गई। पार्टी नेताओं ने कार्यक्रम को सफल बताते हुए कहा कि इसमें बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही। इस दौरान साढ़े 16 फीट ऊंची शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया गया था।

झामुमो नेताओं के अनुसार, कार्यक्रम में पश्चिमी सिंहभूम के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों के अलावा मानकी-मुंडा और सामाजिक संगठनों की भागीदारी रही। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और आम लोगों के प्रति आभार जताया गया।

निर्मल महतो को किया याद

बैठक के दौरान झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी और वीर शहीद निर्मल महतो को उनकी शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया।

वक्ताओं ने कहा कि निर्मल महतो ने झारखंड की पहचान, स्वाभिमान और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके विचार और संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को जनहित, न्याय और समानता के लिए प्रेरणा देते रहेंगे।

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने की रणनीति

बैठक में झामुमो संगठन को बूथ स्तर तक और मजबूत करने तथा जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने को लेकर चर्चा की गई। इसके अलावा आने वाले राजनीतिक और सामाजिक कार्यक्रमों की तैयारियों एवं रणनीति पर भी विचार-विमर्श हुआ।

जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को आम लोगों तक पहुंचाने तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रियता के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और प्रभावी बनाने की दिशा में काम करने की अपील की।

बैठक में जिला सचिव राहुल आदित्य, केंद्रीय सदस्य भुवनेश्वर महतो, मोनिका बोयपाई, निसार हुसैन, जिला उपाध्यक्ष प्रेम मुंडरी, अशोक दास, संगठन सचिव चंद्रमोहन बिरुवा, जिला संयुक्त सचिव बंधना उरांव, हरिलाल करजी, विश्वनाथ बाड़ा, बिरसा कांड
े तियु, जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी समेत जिला समिति एवं विभिन्न प्रखंडों के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

http://हिरासत से रिहा होने के बाद वीरसिंह बिरुली का झामुमो पर हमला, बोले- सत्ता के दबाव में लगाई जा रही शिबू सोरेन की प्रतिमा

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *