Adityapur: आगामी राधा अष्टमी व रुक्मिणी रथ यात्रा को लेकर ISKCON की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित, 18 व 19 सितंबर को आयोजन; मायापुर इस्कॉन के विदेशी श्रद्धालु होंगे मुख्य आकर्षण

ISKCON Adityapur

आदित्यपुर। आगामी राधा अष्टमी के पावन अवसर पर भगवान राधे-कृष्ण की भव्य रथयात्रा के सफल आयोजन को लेकर भारतीय कृष्ण भावना अमृत संघ (ISKCON) की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को संपन्न हुई।

यह बैठक आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर एवं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के आवास स्थित आई-टाइप पार्क, दुर्गा पूजा मैदान के समीप आयोजित की गई। बैठक में आगामी 18 सितंबर को रुक्मिणी हरण एवं रथ शोभा यात्रा तथा 19 सितंबर को राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

ISKCON Adityapur

​आयोजन की मुख्य विशेषताएं:

* ​विदेशी श्रद्धालुओं की उपस्थिति: इस वर्ष यात्रा की शोभा बढ़ाने पश्चिम बंगाल स्थित मायापुर इस्कॉन से विदेशी श्रद्धालु विशेष रूप से शामिल होंगे, जो कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहेंगे।

* ​7वाँ वर्ष: संस्था ने बताया कि वर्ष 2020 से लगातार आयोजित हो रही इस रथयात्रा का यह 7वाँ वर्ष है।

* ​स्थानीय कमेटियों से समन्वय: नगर निगम क्षेत्र के सभी हरि मंदिर कमेटियों से सामंजस्य स्थापित कर अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

* ​मार्ग व व्यवस्था: रथ यात्रा के रूट चार्ट के निर्धारण के साथ-साथ व्यापक प्रचार-प्रसार, सुरक्षा, मार्ग सज्जा और भक्ति संगीत की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

​बैठक में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व:

​बैठक में इस्कॉन से रूपचन्द्र दास प्रभु, जयंत प्रभु, भगतु महतो, चंद्रावती महतो, उमेश प्रमाणिक, दैतारी मुखी, बम्बोल दास, कृष्ण मुरारी झा, रवि गोप, परशुराम गोप, अमन सिंह, अजय महतो (भंडारी), भजो हरि, फणी सरकार, शान्तनु घोष, सुकुमार समर्थ, सनातन प्रामाणिक, सबिता महतो, निलपद्मा विश्वास, अजय महतो, परशुराम गोप, बिंदेश्वर साहू, खीरो देवी, रुक्मिणी गोप, जितेन पोलरी और मिलन भगत मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *