विश्व आदिवासी दिवस पर गुवा में निकली भव्य रैली, जनसभा में सामाजिक मुद्दों पर मंथन

विश्व आदिवासी दिवस

गुवा संवाददाता। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर रविवार को गुवा में हो आदिवासी महासभा की ओर से रैली एवं जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने हिस्सा लिया। महिलाओं की भागीदारी विशेष रूप से उल्लेखनीय रही। पारंपरिक वेशभूषा में सजे महिला-पुरुष ढोल-नगाड़ों के साथ रैली में शामिल हुए और आदिवासी संस्कृति एवं एकजुटता का संदेश दिया।

रैली का शुभारंभ गुवा रामनगर से हुआ। इसके बाद रैली गुवा बाजार पहुंची, जहां गुवा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। रैली बिरसा मुंडा चौक पहुंची, जहां भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।

चाईबासा में भव्य होगा विश्व आदिवासी दिवस समारोह, 25 हजार से अधिक लोगों के जुटने की संभावना

विश्व आदिवासी दिवस

इसके बाद गुवा सेल क्लब में जनसभा आयोजित की गई। सभा में आदिवासी समाज से जुड़े विभिन्न सामाजिक और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, शुद्ध पेयजल की समस्या और बच्चों की शिक्षा को लेकर चिंता जताई। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए एकजुट होकर प्रयास करने तथा आने वाली पीढ़ी को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। लोगों के बीच पौधों का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समापन पर गुवासाई स्थित सरना स्थल परिसर में सामूहिक वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान प्रकृति और पर्यावरण को बचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में सुशील पूर्ति, मुंडा मंगल पूर्ति, पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी, पश्चिमी पंचायत की मुखिया पद्मिनी लागुरी, सरिता सिद्धू, साधु चरण सिद्धू, लांगो पूर्ति, चंद्रमोहन पूर्ति सहित बड़ी संख्या में हो आदिवासी समाज के लोग मौजूद रहे।

http://जगन्नाथपुर इंटर कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस और गुवा गोलीकांड शहीद श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर छात्रों के साथ बैठक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *