Adityapur News: आदित्यपुर में होटल संचालक पर फायरिंग का पर्दाफाश: मुख्य अभियुक्त विक्की पांडे और सहयोगी गिरफ्तार, देशी कट्टा बरामद

आदित्यपुर गोलीकांड

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत होटल संचालक पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य नामजद अभियुक्त समेत दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।

Saraikela: चांडिल के होटल 10th माइल्स में दिनदहाड़े फायरिंग, जमशेदपुर के कारोबारी की मौत

​गिरफ्तार अभियुक्तों में गम्हरिया स्टेशन रोड (साईं नगर) निवासी विक्की कुमार पांडे (34 वर्ष, पिता देवेंद्र नाथ पांडे) और चौका थाना क्षेत्र के खूंटी गांव निवासी बजरंगी कुमार महतो (20 वर्ष, पिता हरि महतो) शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।

​घटना 28 जुलाई की रात की है। पीड़ित विशाल गोराई अपना होटल बंद कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान भीतरी पुलिया के पास पूर्व से घात लगाए विक्की पांडे और उसके साथियों ने जान से मारने की नीयत से उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इस हमले में एक गोली विशाल के कमर के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

​घटना के संबंध में आदित्यपुर थाने में कांड संख्या 211/26 के तहत बीएनएस (BNS) की धारा 109, 61(2) एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने वारदात में शामिल अन्य सहयोगियों के नामों का भी खुलासा किया है, जिसके आधार पर पुलिस विभिन्न ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है।

http://टिनप्लेट फायरिंग कांड का खुलासा: रंगदारी मांगने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, दो देसी कट्टा और चार जिंदा कारतूस बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *