सारंडा में पहाड़ी नदी के तेज बहाव में बहे तीन ग्रामीण, महिला का शव बरामद; दो अब भी लापता

Chaibasa (चाईबासा) : सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बहदा गांव में रविवार देर शाम पहाड़ी नदी के तेज बहाव में तीन ग्रामीणों के बह जाने से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने बड़े स्तर पर खोज अभियान चलाया। इस दौरान एक महिला का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर नदी की झाड़ियों में फंसा मिला, जबकि दो ग्रामीण अब भी लापता हैं।

नदी से निकाला शव

ग्रामीणों के अनुसार, बहदा गांव के मुंडा रोया सिद्धू की मां का शव सोमवार को तलाश के दौरान नदी में झाड़ियों के बीच दिखाई दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में मातम पसर गया।

 

हादसे में बोसेन सिद्धू, जो मुंडा रोया सिद्धू के पिता बताए जा रहे हैं, तथा बामिया सिद्धू की पत्नी सुनीता सिद्धू अभी लापता हैं। दोनों की तलाश में ग्रामीण लगातार जुटे हुए हैं। हालांकि नदी का तेज बहाव, अंधेरा और लगातार हो रही बारिश खोज अभियान में बाधा बन रही है।

सारंडा के ग्रामीणों ने शिक्षा व्यवस्था मजबूत करने की उठाई मांग, करमपदा और थोलकोबाद स्कूल के उन्नयन पर जोर

अंतिम संस्कार से लौटने के दौरान हुआ हादसा

बताया गया कि तीनों ग्रामीण रविवार को गांव में एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद नदी पार कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहाड़ी क्षेत्र से अचानक भारी मात्रा में पानी आने के कारण नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया। देखते ही देखते पानी का बहाव इतना तेज हो गया कि तीनों ग्रामीण उसकी चपेट में आकर बह गए।

 

एक महिला का शव बरामद होने के बाद ग्रामीणों की चिंता और बढ़ गई है। लापता बोसेन सिद्धू और सुनीता सिद्धू की तलाश जारी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि दोनों का पता जल्द चल जाएगा, लेकिन लगातार बारिश और नदी के तेज बहाव के कारण राहत एवं खोज अभियान चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।

http://सारंडा: 14 घंटे की मूसलाधार बारिश से सारंडा बेहाल, गुवा सेल खदान में जलभराव से उत्पादन प्रभावित

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *