आदित्यपुर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर संपन्न मजदूर की स्थिति, चुनौतियों और वर्ग चेतना के विकास पर चर्चा

आदित्यपुर न्यूज

आदित्यपुर: ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर (AIUTUC), झारखंड राज्य कमिटी के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय श्रमिक प्रशिक्षण शिविर रविवार को आदित्यपुर स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट में संपन्न हुआ।

29 और 30 अगस्त को आयोजित इस शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए मजदूर प्रतिनिधियों और संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। शिविर के शुरुआती सत्रों में प्रतिनिधियों ने विभिन्न कार्यस्थलों पर मजदूरों की वर्तमान स्थिति, कार्य-दशाओं और समस्याओं को साझा किया। दूसरे सत्र में संगठन को सशक्त बनाने और समस्याओं के ठोस समाधान को लेकर रणनीतिक सुझाव दिए गए।

 

आदित्यपुर न्यूज

​पूंजीवादी नीतियों और मजदूर अधिकारों पर चर्चा

शिविर के अंतिम सत्र को AIUTUC के ऑल इंडिया जनरल सेक्रेटरी कॉमरेड शंकर दास गुप्ता ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि व्यापार को आसान बनाने (Ease of Doing Business) के नाम पर श्रम कानूनों और श्रमिकों के अधिकारों को कमजोर किया जा रहा है। उन्होंने MMDR एक्ट में संशोधनों का उल्लेख करते हुए पूंजी के केंद्रीकरण पर चिंता जताई और कहा कि मजदूरों को व्यक्तिगत विरोध से ऊपर उठकर वर्ग दृष्टिकोण और वैचारिक चेतना के आधार पर संघर्ष करना होगा।

​संगठन विस्तार और संघर्ष का संकल्प

कॉमरेड गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के चरित्र निर्माण, नए सदस्यों को जोड़ने और लोकतांत्रिक आंदोलनों की ताकत पर जोर दिया। मंच पर कॉमरेड अमर चौधरी, जयसेन मेहर, लिली दास, आशीष कुमार धर, राज्य अध्यक्ष आर. एस. शर्मा एवं सचिव राजीव तिवारी मौजूद रहे।
​शिविर का समापन पूरे राज्य में वर्ग चेतना के प्रसार, संगठन विस्तार और श्रमिक अधिकारों के लिए एकजुट संघर्ष के संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *