Adityapur News: राधा अष्टमी महोत्सव की तैयारियों को लेकर पूर्व उप महापौर बॉबी सिंह के आवास पर अहम बैठक आयोजन को लेकर बनी रणनीति

राधा अष्टमी महोत्सव

आदित्यपुर: राधा अष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियों को लेकर रविवार शाम एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। यह बैठक आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर एवं कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह के आवास स्थित आई-टाइप पार्क, दुर्गा पूजा मैदान के समीप आयोजित की गई।

​बैठक में आगामी राधा अष्टमी महोत्सव को भव्य, सुव्यवस्थित और श्रद्धापूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान पूजा-अर्चना की विधि, भव्य सजावट, श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर रूपरेखा तैयार की गई।

मुख्य संरक्षक अमित सिंह ने आयोजन को सफल बनाने के लिए उपस्थित सदस्यों के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राधा रानी की कृपा, आपसी सहयोग और सेवा भाव से इस महोत्सव को यादगार बनाया जाएगा। साथ ही, क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की गई।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से भगतु महतो, चंद्रावती महतो, उमेश प्रमाणिक, प्रकाश मेहता, दैतारी मुखी, बम्बोल दास, परशुराम गोप, अजय महतो (भंडारी), भजो हरि, फणी सरकार, सुकुमार समर्थ, सनातन प्रामाणिक, सबिता महतो, निलपद्मा विश्वास, परशुराम गोप, बिंदेश्वर साहू, खीरो देवी, रुक्मिणी गोप और जितेन पोलरी उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बड़ाजामदा में पार्किंग विवाद

बड़ाजामदा में पार्किंग विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट, दो घायल; लॉज संचालक समेत दो गिरफ्तार लॉज में बाहरी लोगों के ठहरने को लेकर स्थानीय लोगों ने उठाए सवाल, पुलिस ने जांच शुरू की; अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी