Jamshedpur (जमशेदपुर) : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई कार, चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन, एक डीप सिल्वर पाइपलाइन करीब 2.5 फीट और 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, कोवाली थाना कांड संख्या 38/2026, दिनांक 1 सितंबर 2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज मामले में यह कार्रवाई की गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई द्वारा लिखित आवेदन दिया गया था। आवेदन के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
जांच के दौरान पुलिस को हत्या में चार आरोपियों के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने 6 सितंबर 2026 को चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और अनुसंधान के क्रम में हत्या में प्रयुक्त सामान एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. मिठू साव उर्फ कृष्ण साव, उम्र करीब 40 वर्ष, पिता-सभाप साव उर्फ कल्लू साव, निवासी नया बस्ती, बागबेड़ा, थाना बागबेड़ा, जिला पूर्वी सिंहभूम।
2. सुन्दर दास, उम्र करीब 38 वर्ष, पिता-अमित दास, निवासी बड़ा बागलाता, थाना कोवाली, जिला पूर्वी सिंहभूम।
3. आकाश दास, उम्र करीब 28 वर्ष, पिता-बिमल दास, निवासी बड़ा बागलाता, थाना कोवाली, जिला पूर्वी सिंहभूम।
4. परसादम साव, उम्र करीब 24 वर्ष, पिता-लालू दास, निवासी इच्छापुर मंदिर के सामने, थाना RIT, जिला सरायकेला-खरसावां।
बरामद सामान
हत्या में इस्तेमाल की गई एक सिल्वर रंग की मारुति XL-VI कार
चार एंड्रॉयड मोबाइल फोन
करीब 2.5 फीट लंबा डीप सिल्वर पाइप
20,000 रुपये नकद
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से मिठू साव उर्फ कृष्ण साव का पूर्व आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पोटका थाना कांड संख्या 28/2023, दिनांक 7 जून 2023, धारा 302/201 भादवि के तहत मामला दर्ज होने का उल्लेख प्रेस विज्ञप्ति में किया गया है।
छापामारी दल में ये रहे शामिल
छापामारी टीम में थाना प्रभारी मंझा कुमार साव, पुलिस पदाधिकारी सिद्धे मुर्मू, सहदेव सिंह, गौतम कुमार और अंजना महतो, सशस्त्र बल के जवान रोशन कुजू, प्रमोद कुमार सिंह-02, चौकीदार किरण महाकुड़, रवेंद्र सोनी और गोनेन सरदार, चालक बबलू होसदा तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
http://गोइलकेरा के बड़ैला में खौफनाक वारदात, झाड़-फूंक करने वाले पुजारी की हत्या; आरोपी की तलाश तेज








