सरायकेला। कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत रामकृष्णा फाउंडेशन के बैनर तले रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-5 में 10वें महारक्तदान शिविर का भव्य आयोजन हुआ। जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं बी.बी.डी.ए. (BBDA) के संयुक्त समन्वय से चले इस अभियान में कंपनी परिवार ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और कुल 630 यूनिट रक्त एकत्र कर मानवीय सेवा की अनूठी मिसाल पेश की।
शिविर का औपचारिक उद्घाटन मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) शक्ति सेनापति और प्लांट हेड कृष्णा कुमार झा ने संयुक्त दीप प्रज्वलन के साथ किया। वरिष्ठ अधिकारियों ने रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि रक्तदान जीवन बचाने का सबसे पावन माध्यम है। यह संकलित रक्त थैलेसीमिया, कैंसर, दुर्घटनाग्रस्त एवं आपातकालीन मरीजों के उपचार में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। कंपनी प्रबंधन ने दोहराया कि वह समाज व ग्रामीण क्षेत्रों में 24×7 रक्त की उपलब्धता बनाए रखने के लिए संकल्पबद्ध है।

पूरे कार्यक्रम का सुचारु एवं कुशल संचालन सुरक्षा इंचार्ज नवीन सिन्हा की देखरेख में संपन्न हुआ।
इस वृहद मानवीय पहल को सफल बनाने में मुख्य मानव संसाधन अधिकारी (CHRO) भूपेंद्र सिंह लोधी, मानव संसाधन प्रमुख सत्यरंजन खटूआ, रणवीर सिंह तोमर, आदित्य प्रकाश, सत्य प्रकाश गुप्ता, सुष्मिता, गोपाल सिंघ्देव, बिजय सिंह, रजनी कुमारी, शिप्रा, अंकिता चौधरी, ललन सिंह, बिद्याधर महतो, ललन कुमार, निशांत, विधान शर्मा, जीतेन्द्र पासवान, जनार्दन पारित, तापस पाल, प्रदीप बिस्वास, राजू सिन्हा, धनञ्जय, अमरदीप, अमन कुमार, अरुण सिंह, प्रेम, विशाल, संतोष महाकुड़, सुमन रॉय, रविशेखर तिवारी, पंकज मिश्रा, राकेश सिंह, चिमनलाल, डॉ. दिलीप कुमार और विष्णु घोष सहित समस्त कार्मिकों का सक्रिय योगदान रहा।
समापन अवसर पर प्रबंधन ने जमशेदपुर ब्लड बैंक की मेडिकल टीम, BBDA प्रतिनिधियों और समस्त रक्तदाताओं के प्रति आभार जताया।








