Aditypur: आसंगी चेक डैम में नहाने उतरे दो युवक खरकई के तेज बहाव में बहे, तलाश जारी, इस वर्ष डूबने से 5 युवकों की हो चुकी है मौत

आसंगी चेक डैम,

आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित खरकई नदी के आसंगी चेक डैम में रविवार की शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आने से दो युवक नदी में डूब गए।

घटना शाम करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। लापता युवकों की पहचान धोबोडुंगरी (बंतानगर) निवासी 18 वर्षीय सोनू लोहार और मीरूडीह निवासी शुभम शर्मा के रूप में हुई है। शुभम पूर्व में बाबा आश्रम क्षेत्र में रहता था।

Saraikela:सरायकेला-कपाली में बाढ़ का गहराया संकट: जमशेदपुर को जोड़ने वाला जाकिर पुल डूबा, स्थानीय ने उफनती धारा से बचाई युवक की जान

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर आसंगी चेक डैम पहुंचे थे और नदी में नहाने के लिए उतरे थे। इस दौरान नदी में जलस्तर काफी बढ़ा हुआ था और पानी का बहाव बेहद तेज था, जिसके कारण दोनों अनियंत्रित होकर गहरे पानी में समा गए।

​घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना प्रभारी रविकांत पराशर पुलिस बल के साथ फौरन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को राहत एवं बचाव कार्य में लगाया। देर शाम तक नदी में सघन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

​चेक डैम बना ‘डेंजर जोन’, लापरवाही पड़ रही भारी

आसंगी चेक डैम युवाओं के लिए लगातार जानलेवा साबित हो रहा है। प्रशासन द्वारा यहां सुरक्षा के मद्देनजर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और लोगों के नदी में उतरने पर रोक है, इसके बावजूद लोग लगातार खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं। इस वर्ष अब तक आसंगी चेक डैम में पांच युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। इन हादसों में आदित्यपुर-2 के पथ संख्या 11 और 21 के दो युवक, एस-टाइप व कल्पनापुरी के दो युवक और एनआईटी का एक छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं।

http://Adityapur: खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की खोज जारी, आरआईटी थाना क्षेत्र के असंगी चेक डैम की घटना; स्थानीय लोगों की चेतावनी के बावजूद नदी में उतरे थे युवक

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *