सुदिव्य कुमार सोनू जी का जाना पार्टी व राज्य के लिए अपूरणीय क्षति, मैंने बड़ा भाई और मार्गदर्शक खोया”: गणेश महाली

सुदिव्य कुमार सोनू

झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य एवं सरायकेला के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

​गणेश महाली ने अपने शोक संदेश में कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असमय जाना न केवल झामुमो परिवार बल्कि पूरे राज्य की राजनीति और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। वे एक सुलझे हुए और आत्मीय व्यक्तित्व के धनी थे, जो हर किसी के सुख-दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहते थे।

सुदिव्य कुमार सोनू

​उन्होंने अपने व्यक्तिगत संबंधों को याद करते हुए भावुक होकर कहा, “सोनू दा मेरे लिए बड़े भाई समान थे। उन्होंने हमेशा मुझे छोटे भाई जैसा स्नेह दिया। घाटशिला चुनाव के दौरान हम साथ रहे, जहां उनके मार्गदर्शन और सहयोग से बहुत कुछ सीखने को मिला। चुनावी रणनीति बनाने और राजनीतिक सूझबूझ में वे बेहद माहिर थे। जब भी कोई राजनीतिक दुविधा आती, वे हमेशा सही रास्ता दिखाते थे।”

​गणेश महाली ने कहा कि वे पूरी तरह स्वस्थ थे, लेकिन हृदय गति रुकने से उनके असामयिक निधन ने सभी को स्तब्ध और मर्माहत कर दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की संबल दे। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस शोक के कारण पार्टी महासचिव विनोद पांडे के निर्देशानुसार झामुमो का प्रस्तावित धरना कार्यक्रम अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *