Adityapur: कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर आदित्यपुर नगर निगम में शोक सभा, दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

आदित्यपुर: झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर है। इस दुखद समाचार के बाद आदित्यपुर नगर निगम कार्यालय में एक शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा में नगर निगम के अधिकारियों, जन प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों ने दिवंगत मंत्री को अश्रुपूर्ण नेत्रों से नमन किया।

​कार्यक्रम के दौरान नगर निगम सभागार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके उपरांत सभी उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को यह संताप सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। पूरे निगम परिवार ने विभागीय मंत्री के असमयिक चले जाने को अपूरणीय क्षति बताया।

कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

​इस अवसर पर मेयर संजय सरदार ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का असमय निधन संपूर्ण झारखंड के लिए एक बहुत बड़ी और कभी न पूरी होने वाली हानि है। उन्होंने राज्य के विकास, विशेषकर शहरी विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में हमेशा दूरगामी सोच के साथ काम किया।

कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू

​वहीं डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने मंत्री के साथ अपने व्यक्तिगत संस्मरण साझा किए। उन्होंने कहा कि जब वे आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर रांची में मंत्री जी से मिले थे, तब उन्होंने बेहद संवेदनशीलता और तत्परता के साथ सभी विषयों को सुना था। मंत्री जी ने न केवल समस्याओं को समझा, बल्कि नगर निगम के विभिन्न विकास कार्यों में गति लाने के लिए विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट और सख्त निर्देश भी दिए थे। उनके उस सकारात्मक दृष्टिकोण और जनहित के प्रति समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
​शोक सभा में मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, विभिन्न वार्डों के पार्षद, निगम के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *