Adityapur: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथलैब का किया उद्घाटन कोल्हान और आसपास के हृदय रोगियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अस्पताल में उपलब्ध होंगी 24×7 इमरजेंसी सुविधाएं

एनएसएमसीएच कैथलैब

आदित्यपुर: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एनएसएमसीएच), आदित्यपुर में मंगलवार को नवनिर्मित अत्याधुनिक कैथलैब (Cath Lab) का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार उपस्थित रहे। राज्यपाल ने विधिवत फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर इस नई स्वास्थ्य सुविधा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सक और कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एनएसएमसीएच कैथलैब

​उद्घाटन के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अस्पताल प्रबंधन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में निजी संस्थानों का ऐसा उन्नत ढांचा खड़ा करना सराहनीय कदम है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार सीधे आम जनता को राहत पहुंचाता है। जब स्थानीय स्तर पर इस स्तर की विश्वस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, तो मरीजों और उनके परिजनों को इलाज के लिए बड़े शहरों या दूसरे राज्यों में भटकना नहीं पड़ता। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह संस्थान क्षेत्र के लोगों को सस्ती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करता रहेगा।

एनएसएमसीएच कैथलैब

​अस्पताल के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने कैथलैब की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कोल्हान क्षेत्र के हृदय रोगियों के लिए यह एक बड़ी सौगात है। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक कैथलैब में एंजियोग्राफी, एंजियोप्लास्टी, पेसमेकर इम्प्लांटेशन सहित हृदय रोग से जुड़ी तमाम जटिल प्रक्रियाओं की सुविधा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी। हार्ट अटैक के मामलों में ‘गोल्डन ऑवर’ के दौरान तुरंत इलाज मिलना जीवन रक्षक साबित होता है। इस केंद्र के शुरू होने से आपात स्थिति में मरीजों को जमशेदपुर या बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जिससे समय पर सही इलाज मिलने से कई अनमोल जिंदगियां बचाई जा सकेंगी।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एनएसएमसीएच कैथलैब

Adityapur: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज में अत्याधुनिक कैथलैब का किया उद्घाटन कोल्हान और आसपास के हृदय रोगियों को अब नहीं जाना पड़ेगा बाहर, अस्पताल में उपलब्ध होंगी 24×7 इमरजेंसी सुविधाएं