आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर में क्रॉस लिमिटेड का रक्तदान शिविर, 175 यूनिट संग्रह का लक्ष्य

रक्तदान

Adityapur (आदित्यपुर) : सामाजिक जिम्मेदारी के तहत क्रॉस लिमिटेड की ओर से आदित्यपुर ऑटो क्लस्टर सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। इस दौरान रक्तदान को लेकर कर्मचारियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

रक्तदान

Saraikela:रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट-5 में 10वां महारक्तदान शिविर आयोजित,कर्मचारियों के उत्साह से 630 यूनिट रक्त का विशाल संकलन

 

क्रॉस लिमिटेड के जीएम (एचआर एवं एडमिन) रमाकांत गिरि ने बताया कि कंपनी की ओर से लगातार तीसरे वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त उपलब्ध कराना बेहद महत्वपूर्ण है। रक्तदान के माध्यम से गंभीर परिस्थितियों में लोगों की जान बचाने में मदद मिलती है।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिविर में 175 यूनिट रक्त संग्रह करने का लक्ष्य रखा गया है। कंपनी के कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ आम नागरिकों के लिए भी रक्तदान की व्यवस्था की गई थी, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सामाजिक अभियान का हिस्सा बन सकें।

शिविर के सफल संचालन में वॉलिंटियर्स ब्लड डोनर्स एसोसिएशन (VBDA) का भी महत्वपूर्ण सहयोग रहा। कंपनी प्रबंधन ने संस्था के सदस्यों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके सहयोग से रक्तदान शिविर व्यवस्थित और सुचारू रूप से संचालित हो रहा है।

जीएम रमाकांत गिरि ने रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्रॉस लिमिटेड भविष्य में भी सामाजिक सरोकार से जुड़े ऐसे अभियानों को जारी रखेगी। दिनभर चले शिविर में कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों ने भी रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद के इस अभियान में योगदान दिया।

 

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *