Adityapur: आदित्यपुर में 59वाँ अभियंता दिवस धूमधाम से संपन्न: विकास और राष्ट्र निर्माण में अभियंताओं की भूमिका अहम—उपायुक्त राजीव रंजन

आदित्यपुर में 59वां अभियंता दिवस समारोह

आदित्यपुर: डिप्लोमा अभियंता संघ, झारखंड (सुवर्णरेखा क्षेत्र, जमशेदपुर) के तत्वावधान में मंगलवार को सुवर्णरेखा भवन, आदित्यपुर के ऑडिटोरियम हॉल में 59वां अभियंता दिवस समारोह हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए राष्ट्र और समाज के निर्माण में अभियंताओं के योगदान को रेखांकित किया गया।

अभियंता विकास के सच्चे अग्रदूत : राजीव रंजन

समारोह के मुख्य अतिथि सुवर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना (एसएमपी) के प्रशासक-सह-उपायुक्त, जमशेदपुर राजीव रंजन ने कहा कि अभियंता विकास के सच्चे अग्रदूत हैं। राष्ट्र और राज्य के नवनिर्माण में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

उन्होंने चांडिल डैम विस्थापन और मुआवजे से जुड़े मामलों पर कहा कि सरकार इस विषय को लेकर पूरी तरह संवेदनशील है। छूटे हुए विस्थापितों का सर्वेक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आदित्यपुर में 59वां अभियंता दिवस समारोह

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे तकनीक का लाभ

विशिष्ट अतिथि खरकई नहर अंचल, आदित्यपुर के अधीक्षण अभियंता ई. कुमार अरविन्द ने कहा कि इंजीनियरिंग का मूल उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक तकनीक और बुनियादी सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए लिफ्ट इरिगेशन समेत विभिन्न परियोजनाओं पर लगातार कार्य किया जा रहा है। अभियान चलाकर किसानों को सीधे इन योजनाओं से जोड़ा जा रहा है।

समारोह में विशिष्ट अतिथि ई. संजय कुमार सिंह (अधीक्षण अभियंता, योजना आयोजन अंचल, संप्रति उड़नदस्ता, रांची) भी मौजूद रहे। सम्मानित अतिथियों में ई. दुर्गाचरण मार्डी, ई. शिवराम गगराई, ई. दिलीप कुमार सिंह और ई. रोशन कोंगड़ी ने भी अपने विचार रखे।

आदित्यपुर में 59वां अभियंता दिवस समारोह

आयोजन में इनकी रही सक्रिय भूमिका

समारोह को सफल बनाने में संगठन सचिव (दक्षिणी छोटानागपुर) ई. रविन्द्र मुण्डा, कार्य समिति सदस्य ई. धनंजय कुमार एवं ई. अभय कुमार हिमांशु, क्षेत्रीय सचिव ई. सुनील कुमार, जनपद सचिव सरायकेला ई. कुणाल किशोर, कोषाध्यक्ष ई. गौर

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह

Adityapur: आदित्यपुर में 18-19 सितंबर को मनेगा श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह व राधा अष्टमी महोत्सव, उमड़ेगा श्रद्धालुओं का सैलाब, सनातन धर्म के प्रचार और प्रभु सेवा के लिए रथ खींचकर पुण्य के भागी बनें: अमित सिंह बॉबी