Adityapur: राधा अष्टमी महोत्सव: महाअभिषेक, व विशाल भंडारे के साथ भव्य रथ यात्रा का विधिवत समापन, पूर्व उपमहापौर अमित सिंह ‘बॉबी’ सपरिवार हुए शामिल

राधा अष्टमी महोत्सव व भव्य रथ यात्रा

आदित्यपुर: राधा अष्टमी के पावन अवसर पर कृष्ण भावनामृत संघ द्वारा आयोजित भव्य राधा रानी रथ यात्रा एवं धार्मिक महा अनुष्ठान का शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना और महाअभिषेक के साथ विधिवत समापन हुआ।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान संपूर्ण क्षेत्र ‘राधे-राधे’ और ‘हरे कृष्णा’ के दिव्य जयकारों से गुंजायमान रहा। इस पावन अवसर पर भारतीय कृष्ण भावनामृत संघ के मुख्य संरक्षक सह पूर्व उपमहापौर अमित सिंह (बॉबी सिंह) अपनी धर्मपत्नी सोनिया सिंह के साथ शामिल हुए। उन्होंने राधा रानी के युगल विग्रह के दर्शन-पूजन कर संपूर्ण क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की मंगल कामना की।

राधा अष्टमी महोत्सव व भव्य रथ यात्रा

​समारोह के अंतिम दिन वैदिक अनुष्ठानों की शुरुआत तड़के 4:30 बजे भव्य मंगल आरती के साथ हुई। इसके उपरांत सुबह 7:00 बजे श्रृंगार आरती, 7:30 बजे गुरु पूजा और 8:00 बजे संकीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर झूमते नजर आए। सुबह 9:00 बजे से हरि कथा का वाचन हुआ, जिसमें राधा रानी के दिव्य स्वरूप व निष्काम भक्ति के महत्व पर प्रकाश डाला गया। पूर्वाह्न 10:30 बजे वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार विग्रहों का भव्य, महाअभिषेक संपन्न कराया गया। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।

​इस धार्मिक अनुष्ठान को भव्य और अनुशासित रूप से संपन्न कराने में मुख्य यजमान सुखदेव महतो एवं मंटू महतो, संघ के अध्यक्ष उमेश प्रमाणिक, उपाध्यक्ष जामिनी दास, कोषाध्यक्ष चंद्रवती महतो व भगतु महतो की सक्रिय भूमिका रही। इसके साथ ही महासचिव कृष्ण मुरारी झा, प्रकाश मेहता, रंजन सिंह टूटू, संजीव सिंह, प्रमोद सिंह और रंजन दास ने भी आयोजन की व्यवस्था में सराहनीय योगदान दिया।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *