Adityapur: अपनी प्रतिभा पहचानें और उसे ताकत बनाएं: पुरेंद्र नारायण सिंह, भारत संस्कार के ‘शिक्षा सप्ताह-2026’ का रंगारंग समापन

Adityapur (आदित्यपुर) : राष्ट्र समर्पित संस्था ‘भारत संस्कार’ द्वारा आयोजित शिक्षा सप्ताह-2026 का रविवार को रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ गरिमामय समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण एवदीप प्रज्वलित कर किया।

 

एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन का आगाज, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं— ‘शिक्षा और नेतृत्व से ही सशक्त होंगी महिलाएं’

देशभक्ति आधारित एकल एवं समूह नृत्य प्रतियोगिता में डीएवी एनआईटी की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह के मुख्य अतिथि आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने संस्था के अध्यक्ष विनोद वार्ष्णेय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कारों से जोड़ना सराहनीय पहल है।

 

​पुरेंद्र नारायण सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि हर व्यक्ति में कोई न कोई विशिष्ट प्रतिभा होती है, आवश्यकता उसे पहचानने और निखारने की है। उन्होंने नृत्यांगना सुधा चंद्रन के कृत्रिम पैर से नृत्य साधना, संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर के सामाजिक संघर्ष, झारखंड कैडर के दिव्यांग आईएएस रमेश घोलप की विपरीत परिस्थितियों में सफलता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शुरुआती जीवन का उदाहरण देकर बच्चों को सतत परिश्रम का संदेश दिया।

​समापन सत्र में संस्था के संरक्षक रवींद्र नाथ चौबे, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त शिक्षिका संध्या प्रधान, सेवानिवृत्त कर्मी व सामाजिक कार्यकर्ता रामचंद्र पासवान, वार्ड 16 के पार्षद डॉ. नथुनी सिंह, शिक्षाविद एसडी प्रसाद, अधिवक्ता नरेंद्र प्रसाद तथा प्रिंसिपल उर्वशी प्रसाद उपस्थित रहे। अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

http://एनआईटी जमशेदपुर में राष्ट्रीय महिला नेतृत्व सम्मेलन का आगाज, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं— ‘शिक्षा और नेतृत्व से ही सशक्त होंगी महिलाएं’

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *