रात 2 बजे खुली आंख तो गायब मिली चावल की बोरी, ई-रिक्शा में माल ले जा रहा युवक चालकों के हत्थे चढ़ा

चक्रधरपुर सरकारी चावल चोरी

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित एफसीआई गोदाम के बाहर रविवार देर रात सरकारी चावल चोरी करने का प्रयास किया गया। ट्रक से चावल की बोरी निकालकर ई-रिक्शा में ले जा रहे एक युवक को ट्रक चालकों की सतर्कता के कारण रंगे हाथ पकड़ लिया गया। पकड़े गए युवक की पहचान रेलवे क्षेत्र के गैंगखोली निवासी विकास सतनामी के रूप में बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक संजय शर्मा सरायकेला स्थित एफसीआई गोदाम से सरकारी चावल लेकर चक्रधरपुर पहुंचे थे। रविवार को साप्ताहिक अवकाश होने के कारण एफसीआई गोदाम बंद था। ऐसे में चालक ने ट्रक को प्रखंड कार्यालय के समीप खड़ा किया और वाहन के केबिन में सो गए।

बताया गया कि रात करीब 2 बजे चालक की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि ट्रक के पिछले हिस्से को ढंकने वाला तिरपाल खुला हुआ है। उन्हें तत्काल चावल चोरी होने का संदेह हुआ। चालक ने आसपास खड़े अन्य ट्रकों के चालकों को जगाया और सभी ने मिलकर इलाके में आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

किरीबुरू में एसी चोरी का प्रयास, एक युवक पकड़ाया, तीन फरार

ई-रिक्शा में चावल लादकर भागने की कोशिश

तलाशी के दौरान चालकों की नजर प्रखंड कार्यालय के मुहाने के पास एक ई-रिक्शा पर पड़ी। उसमें चावल की बोरियां लदी हुई थीं और एक युवक उसे लेकर वहां से निकलने की कोशिश कर रहा था। चालकों ने उसे रोकने के लिए आवाज लगाई तो युवक ई-रिक्शा छोड़कर भागने लगा।

चालकों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर उसे पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को वापस घटनास्थल पर लाया गया। चालकों के अनुसार, चोरी किए गए चावल को ई-रिक्शा के जरिए दूसरी जगह ले जाने की तैयारी थी।

चक्रधरपुर सरकारी चावल चोरी

पुलिस और विभागीय अधिकारियों को दी सूचना

घटना के बाद ट्रक चालकों ने आरोपी को मौके पर रोककर रखा और इसकी सूचना संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा स्थानीय पुलिस को दी। चालक संजय शर्मा के अनुसार, सोमवार सुबह एफसीआई के एजीएम के मौके पर पहुंचने के बाद आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस/विभागीय अधिकारियों के सुपुर्द किया जाना था।

मामले में कितनी चावल की बोरियां चोरी करने का प्रयास किया गया और इस घटना में आरोपी के साथ कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आने की बात कही जा रही है।

http://चाईबासा में चोरी की घटनाओं पर कांग्रेस प्रवक्ता ने जताई चिंता, पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *