आदित्यपुर पुलिस को कामयाबी: मुस्लिम बस्ती से दो वर्षों से फरार दो कुख्यात ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

आदित्यपुर ब्राउन शुगर

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जिले में एनडीपीएस मामलों से संबंधित फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए गए सघन छापेमारी अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ब्राउन शुगर के अवैध धंधे में पिछले दो वर्षों से फरार चल रहे दो कुख्यात ड्रग्स पेडलरों को गिरफ्तार कर लिया।

Saraikela: कपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर तस्करी का फरार वारंटी शिवाजी गोप गिरफ्तार, एनडीपीएस मामले में लंबे समय से तलाश जारी थी

​गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान अशरफ अली (पिता- स्वर्गीय मो. जमाल) तथा शहनाज परवीन उर्फ बड़ा प्राचीन (पति- शाहरुख अंसारी) के रूप में हुई है। दोनों आरोपी आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एच रोड, मुस्लिम बस्ती के निवासी हैं।

​पुलिस के अनुसार, दोनों अभियुक्त इलाके में ब्राउन शुगर और नशीले पदार्थों की खरीद-बिक्री के नेटवर्क से जुड़े रहे हैं। वे पूर्व में क्षेत्र के कई कुख्यात ड्रग्स सप्लायरों के साथ मिलकर अवैध दवाओं और नशीले पदार्थों की तस्करी का सिंडिकेट संचालित करते थे। पुलिस की निरंतर दबिश के कारण दोनों आरोपी पिछले दो वर्षों से ठिकाने बदल-बदल कर छिप रहे थे।

​गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीती रात से शुरू किए गए इस अभियान में घेराबंदी कर दोनों को धर दबोचा गया। आवश्यक कानूनी व चिकित्सकीय प्रक्रिया पूरी करने के बाद आज, 22 सितंबर को दोनों को सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य संपर्कों की पड़ताल में जुटी है।

http://घाटशिला में ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, 13.12 ग्राम मादक पदार्थ बरामद

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वर्ण विकास योजना चाईबासा

स्वर्ण विकास योजना की परिपक्व राशि नहीं लौटाने पर कंपनी को 80 हजार रुपये देने का आदेश उपभोक्ता आयोग का फैसला, 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के निर्देश; मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे