Saraikela: झामुमो नेता गणेश महाली के पैतृक गांव सालड़ीह में धूमधाम से मना करम पर्व, मांदर की थाप पर जमकर झूमे ग्रामीण

करम पर्व सरायकेला, गणेश महाली, शकुंतला महाली

सरायकेला: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य एवं सरायकेला विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी गणेश महाली के सरायकेला प्रखंड अंतर्गत पैतृक गांव सालड़ीह में मंगलवार को भाई-बहन के अटूट स्नेह और प्रकृति उपासना का महापर्व करम पूरी श्रद्धा व पारंपरिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर गणेश महाली अपने पूरे परिवार, आत्मीयजनों और ग्रामीणों के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।

 

करम पर्व सरायकेला, गणेश महाली, शकुंतला महाली

​गणेश महाली एवं उनकी धर्मपत्नी सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष शकुंतला महाली ने विधि-विधान से करम डाल की आराधना कर क्षेत्र की खुशहाली व समृद्धि की कामना की। पूजा के उपरांत मांदर की गूंजती थाप और पारंपरिक गीतों के बीच गणेश महाली ग्रामीणों संग जमकर थिरके। इसके बाद आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में झामुमो नेताओं और ग्रामीणों ने करम नृत्य प्रस्तुत कर उत्सव की छटा बिखेरी।

करम पर्व सरायकेला, गणेश महाली, शकुंतला महाली

​संबोधन में गणेश महाली ने कहा, “करमा पर्व हमारी समृद्ध प्रकृति, संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक है। झारखंड के आदिवासी व मूलवासी समाज में इस पर्व का विशेष ऐतिहासिक महत्व है। करम राजा के आशीर्वाद से समाज में आपसी भाईचारा, सामाजिक सद्भाव और एकता सुदृढ़ होती है, जिससे गांव और पूरे राज्य के सर्वांगीण विकास को नई गति मिलती है।”

​कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो जिलाध्यक्ष डॉ. सुभेन्दु महतो, गणेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि मंगललाल महतो, सुधीर महतो, बिशु हेंब्रम, सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष सुरेश हेंब्रम, राजनगर प्रखंड अध्यक्ष रामसिंह हेंब्रम, अमूल्य महतो, उपमुखिया वासुदेव महतो, शेखर महाकुड़ और दिलीप महतो समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित रहे।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वर्ण विकास योजना चाईबासा

स्वर्ण विकास योजना की परिपक्व राशि नहीं लौटाने पर कंपनी को 80 हजार रुपये देने का आदेश उपभोक्ता आयोग का फैसला, 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज के साथ भुगतान के निर्देश; मानसिक-शारीरिक प्रताड़ना और मुकदमा खर्च के लिए 10 हजार रुपये भी देने होंगे