Adityapur: रामकृष्ण फोर्जिंग्स प्लांट 3 एवं 4 में 18.25% बोनस समझौता हुआ संपन्न, कर्मचारियों को मिलेगा अधिकतम ₹76,206 और न्यूनतम ₹27,695

Adityapur (आदित्यपुर) : रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड प्लांट 3 एवं 4 में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बोनस समझौता गुरुवार को सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

 

http://Gamharia Ramkrishna Forgings Bonus Agreement: रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 का बोनस समझौता सम्पन्न, 18.10% बोनस, कामगारों को अधिकतम 1.02 लाख बोनस

कंपनी परिसर में प्रबंधन और रामकृष्ण फोर्जिंग्स लिमिटेड कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधियों के बीच हुई वार्ता के बाद कर्मियों को 18.25 प्रतिशत बोनस देने पर अंतिम सहमति बनी।

​समझौते की शर्तों के अनुसार, कर्मचारियों को बोनस के रूप में अधिकतम 76,206 रुपये तथा न्यूनतम 27,695 रुपये प्राप्त होंगे। यह तय हुआ है कि बोनस की पूरी राशि कर्मचारियों के बैंक खातों में 6 अक्टूबर 2026 तक भेज दी जाएगी। त्योहारों से ठीक पहले हुए इस निर्णय से कर्मचारियों और उनके परिवारों में हर्ष का माहौल है।
​बोनस वार्ता में प्रबंधन की ओर से सीएचआरओ भूपेन्द्र लोधी और वरीय प्रशासनिक प्रबंधक सुशील कुमार सिंह उपस्थित थे।

 

वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष अमित कुमार सिंह, महामंत्री मिन्टू कुमार, कोषाध्यक्ष देवाशीष बोस, उपाध्यक्ष अनिल महतो, सुवेन्दु कुईला, सहायक मंत्री उमेश कुमार शर्मा, शशांक सारंगी, किशन सिंह चन्देल और मंजीत सिंह ने वार्ता में भाग लिया।

 

 

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य ललित यादव, सुनील कुमार मोदी, संजय पती, भूपेन्द्र कुमार यादव और ज्योति स्वरुप सिन्हा भी समझौते के दौरान मौजूद रहे। दोनों पक्षों ने औद्योगिक शांति और उत्पादकता बनाए रखने पर बल दिया।

Gamharia Ramkrishna Forgings Bonus Agreement: रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, प्लांट-1 का बोनस समझौता सम्पन्न, 18.10% बोनस, कामगारों को अधिकतम 1.02 लाख बोनस

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *