आदित्यपुर : आदित्यपुर-2, रोड नंबर 7 स्थित ऐतिहासिक वीर कुंवर सिंह मैदान में अनंत चतुर्दशी के पावन अवसर पर आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव हेतु भव्य पंडाल निर्माण का विधिवत भूमि पूजन वैदिक मंत्रोच्चार एवं धार्मिक अनुष्ठान के साथ संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि श्री ज्ञान चंद जायसवाल जी एवं सफायर होम्स के डायरेक्टर श्री राजेश सिंह जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समिति के पदाधिकारियों ने अतिथियों के साथ विधि-विधान से मां दुर्गा की आराधना कर क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
7 नंबर दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्वरूप का भव्य व आकर्षक पंडाल तैयार किया जाएगा। आयोजन को भव्यता देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, कतार प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
भूमि पूजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष मनमोहन सिंह, लाइसेंसी सह कोषाध्यक्ष सतीश शर्मा एवं यजमान रामनारायण सिंह मुख्य रूप से अनुष्ठान में शामिल रहे। साथ ही संजय तिवारी, दिलीप तिवारी, सुनील सिंह, सरोज कुमार, रहीस कुमार, सूरज यादव, पुजारी संजय जी, गोलू सिंह, दिव्यांशु झा, बंटी, रजत, पंडित जी, विजय, गोविंदा, विजय ठाकुर सहित समिति के सभी सक्रिय पदाधिकारी, सदस्य और सैकड़ों स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धाभाव से मां जगदम्बा की आराधना कर जनकल्याण की प्रार्थना की।








