नाकाहासा में स्वास्थ्य उपकेंद्र अस्पताल का भूमिपूजन, ग्रामीणों को गांव में मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा

Chaibasa (चाईबासा) : सदर प्रखंड अंतर्गत नाकाहासा में स्वास्थ्य उपकेंद्र अस्पताल के निर्माण कार्य का बुधवार को आदिवासी रीति-रिवाज के साथ भूमिपूजन किया गया। जिला परिषद सदस्य श्रीमती लालमुनी पुरती और सदर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

जैंतगढ़ में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मांग तेज, आठ पंचायतों के हजारों लोगों को बेहतर इलाज का इंतजार

इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य लालमुनी पुरती ने कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण से डोमारडीहा सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को अपने गांव के नजदीक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। खासकर गर्भवती महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सामान्य उपचार के लिए चाईबासा जाने की आवश्यकता कम होगी।

सदर प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. जगन्नाथ हेम्ब्रम ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वास्थ्य उपकेंद्र के शुरू होने के बाद क्षेत्र के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी। गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, बच्चों का टीकाकरण तथा सामान्य बीमारियों के उपचार जैसी सुविधाओं के लिए ग्रामीणों को दूर नहीं जाना पड़ेगा।

भूमिपूजन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुंडा अंतु हेम्ब्रम, मुखिया अनीता पूर्ति, दुर्गा हेम्ब्रम, अमृत हेम्ब्रम, दुबराज मुन्दुइया, गांजा बारी, तूराम समद, बीम दास, रामसिंह मुन्दुइया, वीरेन्द्र हेम्ब्रम, कैलाश पान, पोरेश केशरी, गणेश पान, श्रीधर समद, बनमाली पान, छोटू समद, गिरीश समद, मोटा हेम्ब्रम, सुइयाँ बारी, काण्डेराम मुन्दुइया, मदन दास, गोपाल हेम्ब्रम, जयपाल बारी और चौके हेम्ब्रम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

http://जगन्नाथपुर अनुमंडल अस्पताल में किया गया डिजिटल एक्स-रे मशीन का उद्घाटन

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *