Gamharia News: अंतरराष्ट्रीय मैगजीन में चमके गम्हरिया के अमित मोदक: ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली संग इंटरनेशनल फिल्म और बेटियों को मुफ्त ट्रेनिंग की तैयारी

अंतरराष्ट्रीय मैगजीन में गम्हरिया के अमित मोदक के प्रोजेक्ट्स की चर्चा

सरायकेला : गम्हरिया के प्रतिभावान मार्शल आर्टिस्ट और अभिनेता अमित मोदक की उपलब्धियों को अब वैश्विक पहचान मिल रही है। यूरोप (हंगरी) की प्रतिष्ठित डिजिटल मैगजीन ‘Csak POZITÍVAN’ ने उनके आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट्स को अपने अंक में प्रमुखता से स्थान दिया है।

​मैगजीन का यह आलेख विश्व विख्यात ‘वाह न्गाई विंग चुन’ (Wah Ngai Wing Chun) के ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के अंतरराष्ट्रीय साक्षात्कार पर आधारित है। साक्षात्कार में ग्रैंड मास्टर बागोली ने अमित मोदक के तकनीकी कौशल, खेल प्रतिभा और भावी योजनाओं की विशेष सराहना की है।
​मार्शल आर्ट्स और सिनेमा के क्षेत्र में अमित मोदक के संघर्ष, लगन और प्रेरक सफर पर एक बायोपिक फिल्म का निर्माण भी हो चुका है। खेलों और कला में उनके उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए झारखंड सरकार उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित कर चुकी है।

 

अंतरराष्ट्रीय मैगजीन में गम्हरिया के अमित मोदक के प्रोजेक्ट्स की चर्चा

​जानकारी के अनुसार, अमित मोदक जल्द ही ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के साथ एक अंतरराष्ट्रीय मार्शल आर्ट्स एक्शन फिल्म में मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे। सिनेमाई करियर के साथ-साथ वे सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ रहे हैं। वे देश की जरूरतमंद बेटियों के लिए एक राष्ट्रव्यापी निःशुल्क आत्मरक्षा (सेल्फ-डिफेंस) प्रशिक्षण अभियान शुरू करने जा रहे हैं। इस सामाजिक पहल के आधिकारिक शुभारंभ के लिए ग्रैंड मास्टर तिबोर बागोली के स्वयं झारखंड आने की योजना है, जिससे स्थानीय युवाओं में भी खासा उत्साह है।

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *